{"_id":"61cca7d29d5eac7c3435a43d","slug":"traders-played-bean-in-front-of-buffalo-saharanpur-news-mrt5712798136","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने भैंस के आगे बजाई बीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने भैंस के आगे बजाई बीन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक जनवरी से होजरी और कपड़े सहित अन्य उत्पादों की जीएसटी दरों में प्रस्तावित वृद्धि के विरोध में सहारनपुर होजरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन से जुड़े कारोबारियों ने भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि होजरी उत्पादों अंडरवियर, बनियान और कपड़े पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत किए जाने का पूरे देश में विरोध हो रहा है।
हिरणमरान स्थित होजरी मार्केट में संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा ने कहा यह प्रस्तावित वृद्धि जीएसटी काउंसिल के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। जीएसटी काउंसिल की स्थापना हुई थी तब आवश्यक वस्तुओं को पांच प्रतिशत के स्लैब में रखा गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जीएसटी काउंसिल इन बढ़ी हुई दरों को वापस नहीं लेती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। महामंत्री घनश्याम माहेश्वरी ने कहा कि होजरी उद्योग लाखों लोगों को रोजगार देता है। यदि इस पर जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी की गई तो यह कुटीर उद्योग बंदी के कगार पर आ जाएगा। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के चेयरमैन सुशील सडाना और पूर्व अध्यक्ष किशनलाल मक्कड़ ने कहा कि यदि जीएसटी वृद्धि वापस नहीं होती तो हम अपने उद्योगों को बंद करके उनकी चाबियां सरकार को सौंप देंगे। मनोज जैन, वैभव कांबोज, जगदीश, अजमल, कुतुबुद्दीन, रवि कालरा, पंकज अग्रवाल, सतपाल कांबोज आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान अविनाश अरोड़ा, अरुण अग्रवाल, प्रमोद साहनी, पंकज अग्रवाल, गोल्डी मक्कड़, विनोद अरोड़ा, संजीव गोयल, रामपाल, शाहिद, मुजम्मिल, संजीव बंसल, गय्यूर अहमद, कलीम अहमद, विशाल गोयल, राजू खेड़ा, जगदीश छाबड़ा, अमित मकानी आदि मौजूद रहे।