{"_id":"61953e4102e574538178313b","slug":"traders-met-additional-commissioner-saharanpur-news-mrt5651420193","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडिश्नल कमिश्नर से मिले व्यापारी, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडिश्नल कमिश्नर से मिले व्यापारी, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुडे़ व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर बुधवार को कार्यवाहक एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 ललित मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
दिल्ली रोड स्थित वाणिज्यकर भवन में एडिशनल कमिश्नर से साथ हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि व्यापारियों को रिफंड देने में काफी देरी हो रही है। उन्होंने वैट अधिनियम अंतर्गत कर निर्धारण में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वैट अधिनियम के जीएसटी लागू होने से पूर्व के तीन महीनों के कर निर्धारण एक पक्षीय कर दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धारा-32 अंतर्गत दोबारा सुनवाई शुरू कराने के लिए अवैध वसूली की जा रही है।
उन्होंने एसबीआई छापा और बिल होने के बावजूद माल रोकने वाले अधिकारियों को घेरने की चेतावनी दी। वरिष्ठ जिला महामंत्री अनित गर्ग ने आरोप लगाया कि व्यापारी के ट्रांसपोर्ट द्वारा रिटेल माल भेजने पर सचल दल के अधिकारी परेशान करते हैं। जिला महामंत्री हर्ष डाबर, महानगर अध्यक्ष सरदार गुरमेहर सिंह आदि ने भी विचार रखे। कार्यवाहक एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-1 ललित मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि रिटेल माल को बिल होने पर रोका नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार के आरोप की जांच कराई जाएगी। इस दौरान विनीत विरमानी, नरेंद्र गर्ग, शशांक भाटिया, मनोच चितकारा, अनूप मित्तल, आशीष बासन, रईस अहमद, प्रेम सैनी, आशु बावनिया, अनुज सेठी, प्रदीप ठाकुर, अमरदीप सिंघल आदि मौजूद रहे।