फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders expect good business from Navratri

नवरात्र से व्यापारियों अच्छे कारोबार की उम्मीद

Tue, 29 Mar 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Traders expect good business from Navratri
सर्राफ कारोबारी शेखर कर्णवाल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना काल के बाद इस बार चैत्र नवरात्र पर हर तरह के कारोबार के अच्छा होने के आसार हैं। इसको लेकर व्यापारियों में खुशी है। नवरात्र में वाहनों की बंपर बिक्री होगी। लोगों ने अभी से 1138 दुपहिया और 40 चौपहिया वाहन बुक करा दिए हैं। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा और सराफा कारोबार भी बढ़ेगा, जिसको लेकर व्यापारी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी तरह सब तरह के 30 से 35 करोड़ का कारोबार होने की आस है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले दिनों होलाष्टक चल रहा था। होली के साथ होलाष्टक खत्म हुआ। होलाष्टक को अशुभ माना जाता है। लोग नवरात्र तक खरीदारी करने से बचते हैं। वहीं, बीते दो वर्ष कोरोना काल में बीत गए। इसका असर चैत्र और शारदीय नवरात्रों के अलावा अन्य पर्वों पर भी बाजार में दिखाई दिया, जिससे कारोबार की रफ्तार बेहद धीमी रही, लेकिन अब कोरोना लगभग पूरी तरह नियंत्रण है और सरकार ने भी एक अप्रैल से सभी पाबंदियां हटाने का निर्णय लिया है। इसी के साथ दो अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरूआत हो रही है। लोगों ने अभी से वाहनों की एडवांस बुकिंग करानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार और जेवरात खरीदने को लेकर भी लोग उत्सुक हैं।
विज्ञापन

लोग करा रहे हैं वाहन बुक
दिल्ली रोड के ऑटो मोबाइल कारोबारी अजय वर्मा ने बताया कि उनके उनकी एक एजेंसी पर 338 वाहनों की बुकिंग हुई है। इसी तरह जिले भर में सभी एजेंसियों पर 1138 दुपहिया वाहन बुक हो गए हैं। ऑटोमोबाइल कारोबारी निपुण जैन ने बताया कि दुपहिया वाहनों के साथ ही उनकी एजेंसी 11 चौपहिया वाहनों की बुकिंग है। इस हिसाब से जिले भर की एजेंसियों अभी तक 40 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबार में आएगा उछाल
सराफा बाजार के कारोबारी शेखर कर्णवाल का कहना है कि नवरात्र में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। इसको लेकर सराफा कारोबारियों में बाजार में तैयारी कर ली है। लोग एडवांस बुकिंग कराकर जेवरात भी तैयार कराएंगे। एक अनुमान के मुताबिक नवरात्र में जिले भर में पांच करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।
कपड़ा कारोबार में बढ़ेगा
रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के चेयरमैन संजय अरोड़ा का कहना है कि कोरोना काल के बाद इस बार नवरात्र में अच्छा कारोबार होने की आस है। क्योंकि, लोग इसको लेकर दुकानों पर जानकारी लेने भी आ रहे हैं। उम्मीद है कि जिले भर में नवरात्र में 10 करोड़ से अधिक का व्यापार होगा।
पूजन की सामग्री के साथ खूब बिकेंगे नारियल
दाल मंडी पुल पूजन सामग्री कारोबारी हरीश गर्ग का कहना है कि पूजन सामग्री मांग बढ़ेगी। इसको लेकर बाजार में माता की चुनरी, शृंगार, मालाएं, सामग्री, धूप, अगर बत्ती, दीपक, अलसी का तेल और घी के पैकेट मंगवाए गए हैं। इसके साथ ही नारियल की भी खूब मांग होगी। जिले में पूजन सामग्री से संबंधित दो से तीन करोड़ कारोबार होने का अनुमान है।

शाकंभरी देवी पहुंचे पांच लाख से अधिक श्रद्धालु
चैत्र नवरात्र में मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में मेला भरेगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी है। हर बार की तरह इस बार भी पांच लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। बीते नवरात्र में मंदिर में 2.75 लाख से अधिक नारियल चढ़े थे। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार भी नारियल की बंपर बिक्री होगी।

पूजन सामग्री विक्रेता हरीश गर्ग

पूजन सामग्री विक्रेता हरीश गर्ग- फोटो : SAHARANPUR

कपड़ा विक्रेता संजय अरोड़ा

कपड़ा विक्रेता संजय अरोड़ा- फोटो : SAHARANPUR

ओटो मोबाइल विक्रेता अजय वर्मा

ओटो मोबाइल विक्रेता अजय वर्मा- फोटो : SAHARANPUR

ओटो मोबाइल विक्रेता निपुन जैन

ओटो मोबाइल विक्रेता निपुन जैन- फोटो : SAHARANPUR

दालमंडी पुल नवरात्रि के लिये पूजन का सामान खरीदते लोग

दालमंडी पुल नवरात्रि के लिये पूजन का सामान खरीदते लोग- फोटो : SAHARANPUR

दालमंडी पुल नवरात्रि के लिये पूजन का सामान सजा

दालमंडी पुल नवरात्रि के लिये पूजन का सामान सजा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed