{"_id":"6213d7da8a01c100543baba3","slug":"tractor-trolley-tire-burst-on-hindon-bridge-jammed-for-three-hours-saharanpur-news-mrt577830668","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन पुल पर फटा ट्रैक्टर ट्राली का टायर, तीन घंटे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन पुल पर फटा ट्रैक्टर ट्राली का टायर, तीन घंटे रहा जाम
विज्ञापन
गागलहेड़ी में जाम में फंसी एंबुलेंस
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन पुल पर फटा ट्रैक्टर ट्राली का टायर, तीन घंटे रहा जाम
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। सोमवार दुपहर 12 बजे हिंडन नदी के पुल पर ओवरलोड गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली का टायर फटने से सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया। जाम में आधा दर्जन के करीब एंबुलेंस फंसी रही। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कई कई किमी लंबी लाइनें लग गई। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह जाम खुलवाया।
बजाज शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रही ओवरलोड गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली का टायर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हिंडन नदी पुल पर फट गया। इसके बाद वन वे हुए पुल पर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में पुल पर वाहनों के आमने सामने फंसने से जाम लग गया। देखते ही देखते दोनो तरफ वाहनों की कई किमी तक लंबी लाइनें लग गई। इसमें आधा दर्जन एंबुलेंस भी फंस गई। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी होने से बच्चों को लेकर आ रही स्कूली बसें भी जाम में फंस गई। सहारनपुर-देहरादून रोड पर कैलाशपुर से आगे तथा मुजफ्फरनगर रोड पर दया शुगर मिल तक वाहनों की लाइनें लग गई। जाम खुलवाने में थाना पुलिस की ओर से थाने की गाड़ी के चालक के अलावा चौकी स्टॉफ से एक सिपाही ही तीन बजे तक जाम को खुलवाने के लिए जूझते नजर आए। पुलिस बल की कमी के चलते कई वाहनों में सवार यात्रियों ने सहयोग करते हुए जाम खुलवाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
जाम खुलने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों के अलावा रविवार की पशु पैठ में भी बड़ी संख्या में वाहन आते हैं, जिससे हिंडन के पुल पर जाम लग जाता है।

गागलहेड़ी में हिंडन के पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन