{"_id":"627e9b5c533d7b69be64d9d0","slug":"tractor-trolley-full-of-devotees-overturned-in-ditch-12-injured-saharanpur-news-mrt5884740148","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटी, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटी, 12 घायल
विज्ञापन
हादसे में घायल श्रद्वालु
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। शुक्रवार सुबह शाकंभरी देवी रोड पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गई। इसमें करीब 30 श्रद्धालु सवार थे। हादसे के बाद उनमें चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में छह महिलाओं समेत 12 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें सात को गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हादसा सुबह करीब आठ बजे बेलका माफी व चुहड़पुर कलां गांव के बीच पुलिया के पास हुआ। अंबेहटा क्षेत्र के गांव ढायकी से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर देवी दर्शनों के लिए सिद्धपीठ शाकंभरी देवी जा रहे थे। बेलका माफी गांव से आगे ट्रैक्टर के अगले पहिये का एक्सल टूट गया। इससे चालक कर्मवीर अपना नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। महिलाएं और बच्चे सहम गए। राहगीरों ने कुछ ग्रामीणों की मदद से सभी श्रद्धालुओं को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 112 पर पुलिस की मदद के लिए और एंबुलेंस के लिए 108 पर काल की। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से बेहट सीएचसी लाया गया।
हादसे में घायल श्रद्धालु
शाकंभरी देवी रोड पर शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार शुभम (21) पुत्र शेर सिंह, अनूप (27) पुत्र ऋषिपाल, सूरज (20) पुत्र ओमबीर, प्रवीण (40) पुत्र कृपाल सिंह, प्राची (20) पुत्री प्रवीण, संगीता (40) पत्नी बिरम, अन्नू (25) पत्नी अनूप, कर्मवीर (32) पुत्र ऋषिपाल, प्रियांशु (16) पुत्र अरविंद, सुमन (20) पुत्री बिरम, कविता (24) व सरिता (35) घायल हुए है। इनमें सूरज, प्राची, अनूप, संगीता, अन्नू, सरिता और सुमन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में घायल श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR