फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tractor-trolley collided with truck, driver died

ट्रक से टकराई ट्रैक्टर-ट्राली, चालक की मौत

Sat, 19 Nov 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collided with truck, driver died
ट्रक से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। गंदेवड़-हथनीकुंड बैराज रोड पर लकड़ी से लदी टैक्टर-ट्रॉली और खनिज से भरे ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली को उसका चालक घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची थाना मिर्जापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने ले गई।

हादसा शनिवार की सुबह सात बजे गांव आलमपुर अमादपुर के संपर्क मार्ग के पास हुआ। रायेपुर खनन जोन में स्थित एक स्टोन क्रशर से खनिज भरकर गाजियाबाद के लिए जा रहे ट्रक और हरियाणा लक्कड़ मंडी से लकड़ी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक के चालक रवि (32) पुत्र सतीश निवासी गांव रहरा जनपद अमरोहा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके क्लीनर बबलू को मामूली चोट आई। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर उन्हें थाने भिजवाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed