{"_id":"1a8bc27b86722abdecf862ec96bf829e","slug":"track-sa-uttra-nochandi-express-ka-coch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक से उतरा नौचंदी एक्सप्रेस का कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक से उतरा नौचंदी एक्सप्रेस का कोच
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शंटिंग के दौरान नौचंदी एक्सप्रेस का कोच ट्रैक से उतर गया। गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम शाम साढ़े छह बजे तक कोच को ट्रैक पर लाने में जुटी रही। इसकी वजह से नौचंदी एक्सप्रेस समय से रवाना नहीं हो सकी।
उधर, मामले में जांच बिठा दी गई है। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे नौचंदी एक्सप्रेस वाशिंग शैड से निकलकर अपने ट्रैक पर जानी थी। शंटिंग के दौरान मैदा मिल फाटक के पास ट्रेन अचानक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
इसके स्लीपर कोच एस-1 और एस-2 अलग हो गए। एक स्लीपर कोच पटरी से नीचे उतर गया। अनियंत्रित होने के कारण ट्रेन की साइड के पोल से भी टक्कर हुई और पोल क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे के समय ट्रेन में यात्री नहीं थे। अन्यथा यह हादसा और गंभीर होता।
हादसे की खबर मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक से लेकर तमाम अधिकारी और इंजीनियर टीम लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। सबसे पहले बाकी ट्रेन को कोच से अलग किया गया। इसके बाद टीम जैक लगाकर कोच को ट्रैक पर लाने में जुट गई।
शाम साढ़े छह बजे तक कोच ट्रैक पर नहीं आ सका था। इसकी वजह से ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। गौरतलब है कि उक्त ट्रेन शाम चार बजकर 50 मिनट पर इलाहाबाद के लिए रवाना होती है।
दोषियों पर होगी कार्रवाई
नौचंदी एक्सप्रेस वाशिंग शेड से निकलकर प्लेट फॉर्म पर जाने वाली थी, मगर शंटिंग के दौरान एक कोच ट्रैक से उतर गया। हादसा किन वजहों से हुआ इसकी जांच की जा रही है। अंबाला डिवीजन को भी इससे अवगत करा दिया गया है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्घ कार्रवाई होगी। शाम आठ बजे तक ट्रेन को यहां से रवाना करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- जवाहर सिंह, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक