{"_id":"6217cbb43f5e4b546e1c3e54","slug":"tough-competition-in-inter-college-taekwondo-competition-saharanpur-news-mrt578211115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर महाविद्यालीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हुए कड़े मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर महाविद्यालीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हुए कड़े मुकाबले
विज्ञापन
एमएस कॉलेज में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर महाविद्यालीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हुए कड़े मुकाबले
सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इससे पहले पुरुष खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। दून कॉलेज के खिलाड़ियों ने दो भार वर्ग के मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीते। समापन पर महिला और पुरुष पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। खास बात यह है कि महिला एवं पुरुषों में जिन भी खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया है वह मार्च 2022 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होने वाली अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से खेलेंगे।
बृहस्पतिवार को पुरुष खिलाड़ियों के बीच हुए ताइक्वांडो मुकाबलों में 54 किलोग्राम भार में राजकीय महाविद्यालय सहारनपुर के हिमांशु कोहली ने स्वर्ण, दून कॉलेज के विशाल कश्यप ने रजत तथा जेवी जैन कॉलेज के विशाल और आरयूएनएल इंस्टीट्यूट के करुणेश ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किया। 58 किलोग्राम भार वर्ग में दून कॉलेज के हर्ष ने स्वर्ण, एनसीपीई नोएडा के सत्यम शर्मा ने रजत तथा राजकीय महाविद्यालय के सूरज सिंह और जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर के हिमांशु मित्तल ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। 63 किलोग्राम भार में आरआईटी मवाना के सुहेल ने स्वर्ण, राजकीय महाविद्यालय के सिद्धार्थ ने रजत तथा मेरठ कॉलेज मेेरठ के शिवम और एनसी पीजी कॉलेज नोएडा के महेंद्र ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। 68 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ कॉलेज के निखिल कुमार ने स्वर्ण, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के शिवा त्यागी ने रजत तथा हरि इंस्टीट्यूट के तुषार और आरसी कॉलेज के वैभव कुमार ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किया। 74 किलोग्राम भार वर्ग में दून कॉलेज के उज्ज्वल कुमार ने स्वर्ण और हरि इंस्टीट्यूट के रितिक सिंह ने रजत पदक जीता।
80 किलोग्राम भार में एसपीआर कॉलेज बागपत के शुभांशु ने स्वर्ण और एनसी पीजी नोएडा के पवन ने रजत पदक प्राप्त किया। 87 किलोग्राम भार में एनसी पीजी नोएडा के अभिषेक तंवर ने स्वर्ण, आईआईएमटी सहारनपुर के मयंक ने रजत तथा मेरठ कॉलेज के रजत राठी ने कांस्य पदक हासिल किया। 87 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में एचएलएम गाजियाबाद के अभिनव धामा ने स्वर्ण और एसएमटी के आयुष यादव ने रजत पदक जीता। समापन पर प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार, डॉ. राम विनय शर्मा, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. पूनम यादव, डॉ. निर्दोष मित्तल, डॉ. गुरदेव सिंह, डॉ. नीटू कुमार, डॉ. संजीव, डॉ. प्रमोद पांडेय, डॉ. अमित बालियान, डॉ. एके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

एमएस कॉलेज में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन