फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Topper student Rakhi became DM of the district for a day in Saharanpur

यूपी: जिला टॉपर राखी बनीं डीएम, एक दिन में सुनीं इतनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Wed, 27 Jan 2021 12:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Jan 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Topper student Rakhi became DM of the district for a day in Saharanpur
डीएम बनीं राखी ने सुनीं लोगों की समस्याएं - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में जिला टॉपर रहीं राखी को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। एक दिन के लिए डीएम बनीं राखी ने बुधवार सुबह कार्यालय पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


डीएम बनीं छात्रा के समक्ष एक युवक ने स्टेडियम में बॉक्सिंग स्थल के पास हुई खुदाई के कारण हो रही परेशानी को दूर कराने की मांग की। इसके अलावा एक व्यक्ति ने शाकंभरी देवी मंदिर रोड पर बसों के संचालन की मांग की। इस दौरान कुल 10 शिकायत पत्र उनके समक्ष रखे गए। वहीं जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत छात्रा राखी को एक दिन की डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी की ट्रैक्टर रैली का फायरिंग से स्वागत, आरोपी निवर्तमान प्रधान गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसावा स्थित डीसी जैन इंटर कॉलेज की छात्रा राखी ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में जिला टॉप किया था। राखी ने बताया कि इस कुर्सी पर बैठकर जिम्मेदारी का एहसास हुआ। पूछे जाने पर उन्होंने कहा इस कुर्सी पर बैठकर बहुत अच्छा लगा। साथ ही कहा जीवन में कड़ी से कड़ी मेहनत करके बड़ी नौकरी हासिल करनी है। राखी का कहना है कि बड़ी नौकरी हासिल कर देश सेवा करनी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed