{"_id":"614f686c8ebc3e098662636e","slug":"today-will-be-a-matter-of-mind-with-entrepreneurs-preparations-are-complete-saharanpur-news-mrt557859270","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी उद्यमियों से मन की बात, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी उद्यमियों से मन की बात, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। वुड हैंडीक्राफ्ट डिजाइन एंड डेवलेपमेंट सेंटर में रविवार को होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनपद के उद्यमी से मन की बात करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
रविवार को होने वाले कार्यक्रम में जनपद के वुड कार्विंग और होजरी कारोबार से जुडे़ उद्यमी भाग लेंगे। इसके चलते शनिवार को सुबह से ही नगर निगम की टीम वुड हैंडीक्राफ्ट डिजाइन एंड डेवलेपमेंट सेंटर में साफ सफाई करने में जुटे रहे। होजरी कारोबारी दीपक रहेजा ने बताया कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई आदि कार्य कराया। जिस सभागार में पीएम के मन की बात कार्यक्रम का एलईडी के जरिये प्रसारण होगा, वहां भी लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था कराई। उद्योग विभाग के उपायुक्त सिद्धार्थ यादव ने बताया मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण दिखाने की पूरी व्यवस्था कर ली। इसमें कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि विधायक देवेंद्र निम एवं ब्रिजेश सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में वाणिज्य उत्सव और एक्सपोटर्स कांक्लेव कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। इसमें वुड कार्विंग और हर्बल उत्पादों के 20 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम का दूसरा सत्र तकनीकी होगा। इसमें विशेषज्ञ उद्यमियों की निर्यात से लेकर अन्य समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। इसमें फारेन ट्रेड के महानिदेशक नीरज शर्मा, पुलकित जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, निर्यातक और उद्यमी भागेदारी करेंगे।