फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today there will be cheers, ready to welcome Kanha

आज होगी जय-जयकार, कान्हा के स्वागत को तैयार

Mon, 30 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Today there will be cheers, ready to welcome Kanha
दिल्ली रोड़ स्थित जन्माष्टमी पर सजा भूतेश्वर महादेव मन्दिर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व आज हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसको लेकर लोगों में उत्साह है। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। कई जगहों पर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन

महानगर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, पंत विहार स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर, घंटाघर के श्री हनुमान मंदिर, गिल कॉलोनी श्री नारायणपुरी मंदिर, आवास-विकास के श्री हरि मंदिर, रानी बाजार के श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, कोर्ट रोड के श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, मेला गुघाल परिसर स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, रामनगर पठानपुरा में श्री दुर्गा मंदिर, श्री मां काली सहित शहर के अनेक मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। रात के समय मंदिरों में भगवान श्री राधा-कृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रमों को लेकर मंदिर समितियों की ओर से सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने की भी व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन

लोगों ने बाजारों में की खरीदारी
लोगों ने बाजारों में पूजन की सामग्री, फूल मालाओं, मेवा, मावा, मिश्री, माखन, लड्डू गोपाल के वस्त्रों और अभिषेक के लिए सामान की खरीदारी की है। पर्व को लेकर बाजारों में रौनक है। वहीं, झांकियां बनाने को लेकर बच्चों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधिपूर्वक पूजा करने से होती है मनोकामना पूरी
राधा-विहार स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज, बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज, आचार्य रोहित वशिष्ठ ने बताया कि विधिपूर्वक पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और सोमवार का दुर्लभ संयोग है। चंद्रवंशी श्री कृष्ण जयंती चंद्रमा के वार सोमवार को पड़ जाने से अति शुभ है। 800 वर्षों बाद यह संयोग बना है। द्वापर युग में श्री कृष्ण के जन्म के समय भी ऐसा ही संयोग था।
ऐसे करें पूूजा, रात 12:12 बजे शुभ मुहूर्त
सर्व प्रथम श्री गणेश भगवान का पूजन करें। जल व चावल, फल लेकर मनोकामना संकल्प लड्डू गोपाल के चरणों अर्पण करें। ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र से आह्वान करें। मां राधा की भी आराधना करें। भगवान शिव, मां भगवती, लक्ष्मी नारायण, नवगृह और गुरुदेव का भी आह्वान करें। मां यशोदा के भाव को धारण कर भगवान लड्डू गोपाल का गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर (पंचामृत) से स्नान कराएं। इसके बाद महास्नान विष्णु सहत्रनाम स्त्रो और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हुए करें। बाद में शुद्ध जल से स्नान कराकर चंदन का लेप कर माखन व मिश्री का भोग लगाएं और तुलसी जरूर रखें और फिर आरती उतारें। व्रत खोलने और पूजा करने का शुभ मुहूर्त रात 12:12 बजे है। दिन में भी लोग प्रभु का अभिषेक और पूजा कर सकते हैं।

सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, कोविड गाइडलाइन का कराएंगे पालन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर होने वाले कार्यक्रमों को पुलिस सतर्क हो गई है। सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। इसके साथ ही खुफिया विभाग के अधिकारी तैनात रहेंगे। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि संदिग्ध पर पुलिस की खास नजर रहेगी। इसके साथ ही कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा।

दिल्ली रोड़ स्थित जन्माष्टमी पर सजा गणेश शिव मन्दिर

दिल्ली रोड़ स्थित जन्माष्टमी पर सजा गणेश शिव मन्दिर- फोटो : SAHARANPUR

जन्माष्टमी पर लाईटो की रोशनी में सजा दालमंडी भैरो मन्दिर

जन्माष्टमी पर लाईटो की रोशनी में सजा दालमंडी भैरो मन्दिर- फोटो : SAHARANPUR

जन्माष्टमी पर लाईटो की रोशनी में सजा भूतेश्वर महादेव मन्दिर

जन्माष्टमी पर लाईटो की रोशनी में सजा भूतेश्वर महादेव मन्दिर- फोटो : SAHARANPUR

नये बाजार में जन्माष्टमी पर पूजन सामग्री ठाकुरजी के कपड़े लेती महिलाएं

नये बाजार में जन्माष्टमी पर पूजन सामग्री ठाकुरजी के कपड़े लेती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed