{"_id":"6522ed9961d55e570004f656","slug":"todarpur-sugar-mill-will-run-first-in-the-district-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-11006-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनपद में सबसे पहले चलेगी टोडरपुर चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनपद में सबसे पहले चलेगी टोडरपुर चीनी मिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चीनी मिलों ने घोषित की पेराई सत्र प्रारम्भ करने की नई संभावित तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में चीनी मिलों ने पेराई सत्र प्रारंभ करने की कवायद शुरू कर दी है। मिलों द्वारा जारी की गई नई संभावित तिथि के अनुसार लंबे समय तक बंद रही टोडरपुर चीनी मिल जनपद में सबसे पहले 26 अक्तूबर को पेराई सत्र का शुभारंभ करेगी। इसके बाद गागंनौली चीनी मिल के 31 अक्तूबर तक चलने की संभावना है।
समय पर पेराई सत्र शुरू कराने को लेकर गन्ना विभाग के अधिकारी लगातार मिलों में होने वाले मरम्मत कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस बार जनपद में स्थापित सभी चीनी मिलें संचालित होंगी। इनमें लंबे से बंद पड़ी टोडरपुर और बिड़वी चीनी मिल भी शामिल हैं। जनपद में इस बार गन्ने का क्षेत्रफल 121754 हेक्टेयर है। जनपद की सभी आठों चीनी मिलों के चलने से इनके बीच अधिक से अधिक गन्ना आवंटन को लेकर शुगर मिलों के बीच मारामारी रहेगी। गन्ना आवंटन के लिए लखनऊ स्तर पर कवायद शुरू हो चुकी है। गन्ना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गन्ना आवंटन को लेकर मंथन कर रहे हैं। इसके चलते जल्द ही चीनी मिलों को होने वाला गन्ना आवंटन स्पष्ट हो जाएगा।
- चीनी मिलों में समय से पेराई सत्र प्रारंभ करने की प्रकिया शुरू हो गई है। मिलों ने पेराई सत्र शुरू करने की संभावित तिथि जारी कर दी हैं। इसमें सबसे पहले टोडरपुर और सबसे बाद में शेरमऊ और बिडवी चीनी मिलों के चलने की संभावना है। - सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
- जनपद में चीनी मिल संचालन की संभावित तिथि
चीनी मिल संभावित तिथि
देवबंद 01 नवंबर
गांगनौली 31 अक्तूबर
शेरमऊ 06 नवंबर
गागलहेड़ी 05 नवंबर
टोडरपुर 26 अक्तूबर
बिड़वी 06 नवंबर
नानौता 01 नवंबर
सरसावा 01 नवंबर
- नोट : गन्ना विभाग के अनुसार।