{"_id":"61cdf3b9c77ed774817fea28","slug":"to-solve-the-problems-picket-at-the-given-police-station-saharanpur-news-mrt57141290","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के निराकरण को लेकर थाने पर धरना देकर गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के निराकरण को लेकर थाने पर धरना देकर गरजे किसान
विज्ञापन
गन्ना भुगतान का आश्वासन देते जिला गन्ना अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर थाना बड़गांव पर धरना दिया। सूचना पर पहुंचे डीसीओ, बीडीओ नानौता, लोनिवि व जल निगम के अधिकारियों को किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। देर शाम पहुंचे एसडीएम रामपुर मनिहारान को ज्ञापन देकर समस्याओं के तुरंत निस्तारण की मांग की। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।
बृहस्पतिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे भारतीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले कार्यकर्ता थाना प्रांगण में धरने पर बैठे। किसानों ने सड़क निर्माण में धांधली, नानौता व गांगनौली चीनी मिलों द्वारा गन्ना भुगतान नहीं देने, अन्य सभी चीनी मिलों द्वारा गन्ना इंडेट कम जारी करने, नव निर्मित दिल्ली देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस वे के दोनों ओर सर्विस रोड बनवाने, इस मार्ग पर किसानों की जमीन का मुआवजा नए सर्किल रेट पर देने, मार्ग निर्माण में आने वाले फलदार वृक्ष व नलकूपों का मुआवजा दिलाने तथा सड़क मार्ग के दोनों साइड सर्विस मार्ग बनाने एवं बेसहारा गोवंश को पकड़ने, बड़गांव सहारनपुर मार्ग के चार किमी खराब पड़े मार्ग का निर्माण कराने, बड़गांव नन्हेड़ा सर्विस रोड मार्ग के निर्माण में धांधली की जांच कराने, हिंडन व कृष्णा नदी के प्रदूषित पानी से किनारे बसे ग्रामीणों को मुक्ति दिलाने के लिए नदी किनारे बसे सभी गांवों में पानी की टंकी बनाने संबंधित समस्याओं के निदान की मांग की।
सूचना के बाद डीसीओ कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, लोनिवि एक्सईएन सतेंद्र कुमार, जल निगम जेई नरेश कुमार, जेई विद्युत बडगांव शिमलाना विष्णु कोठारी और बीडीओ नानौता मौके पर किसानों के बीच पहुंचे। गुस्साएं किसानों ने अधिकारियों को धरने पर अपने बीच दरी पर बैठा लिया। बाद में करीब साढ़े पांच बजे धरने के बीच पहुंचे एसडीएम रामपुर मनिहारान संजीव कुमार को किसान संगठन नेताओं ने करीब 28 मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देकर धरने का समापन कराया। धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह, जिलाध्यक्ष अजब सिंह, श्यामवीर प्रधान, पूर्व प्रधान बहेड़ा संजू राणा, प्रधान अमर सिंह, प्रधान भरतपाल सिंह, प्रधान दिनेश सिंह, कवर सिंह चेयरमैन, गौरव राणा, जय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल व फायर बिग्रेड की गाड़ी तैनात रही।

धरनारत किसानों को संबोधित करते एसडीएम- फोटो : SAHARANPUR

धरने में हुक्का गुडगुडाते राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह- फोटो : SAHARANPUR