फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tired of molestation, girl student tied rakhi to student

Saharanpur News: छेड़खानी से तंग छात्रा ने छात्र की कलाई पर बांधी राखी

Sat, 24 Dec 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Tired of molestation, girl student tied rakhi to student
बड़गांव (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक स्कूल में दो दिन पहले छेड़छाड़ कर रहे मनचले को एक लड़की ने सबक सिखाते हुए उसकी कलाई पर राखी बांध दी। लड़की के हौसले को देख कक्षा में बैठे अन्य छात्रों ने तालियां बजा उसका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बे के एक इंटर कॉलेज की छात्रा से पड़ोसी गांव का एक छात्र आए दिन छेड़छाड़ करता आ रहा था। कई बार समझाने के बाद भी मनचला छात्र ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। प्रधानाचार्य से भी शिकायत की लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी। आखिर में छात्रा ने परेशान होकर मनचले को सबक सिखाने के लिए तरकीब आजमाई। छात्रा ने शनिवार को कक्षा में मनचले छात्र की कलाई पर राखी बांध दी तथा उसे भाई कहकर संबोधित किया। छात्रा के हौसले को देखकर कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राओं ने तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाया। छात्रा के इस कार्य की सभी मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed