फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tips for making women self-reliant and security

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सुरक्षा के दिए टिप्स

Thu, 26 Aug 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Tips for making women self-reliant and security
सहारनपुर। महिलाओं के उत्थान के लिए बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए तो वार्ड 46 में आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा की जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को वार्ड 46 बेहट बस स्टैंड स्थित प्राथमिक विद्यालय पटेल मिल में पार्षद ज्योति अग्रवाल के संयोजन में कार्यक्रम हुआ। इसमें महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान ने महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया । साथ ही हेल्प लाइन नंबरों की भी जानकारी दी । प्रोबेशन विभाग की नित्यांत चौधरी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन व सुकन्या मंगल योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी। इसमें उषा देवी, पूजा, बबीता, सविता, दीपा, नीलम, मंजू आदि रही। इसके अलावा नगर निगम में भी महिलाओं की संगोष्ठि हुई, इसमें पाक कला व मधुमक्खी पालन की जानकारी दी। उप नगरायुक्त दिनेश यादव ने कहा बराबरी का अधिकार पाने के लिए महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed