फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Timings of four trains of Saharanpur will change from October 1

एक अक्तूबर से बदलेगा सहारनपुर की चार ट्रेनों का समय

Thu, 29 Sep 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Timings of four trains of Saharanpur will change from October 1
सहारनपुर। रेलवे ने सहारनपुर से बनकर चलने वाली चार ट्रेनों का समय एक अक्तूबर से परिवर्तित किया है, साथ ही सहारनपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया है। रेलवे नई समय सारिणी लागू करने जा रहा है। ट्रेनों के समय में हुए बदलाव की लिस्ट अधिकारियों को मिल गई है।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का है। यहां से करीब 160 ट्रेनों का अप और डाउन में आवागमन होता है। कई हजार यात्री इन ट्रेनों में सफर तय करते हैं। रेलवे ट्रेनों के संचालन के साथ यातायात को व्यवस्थित करने के लिए समय सारिणी हर साल बदलता है। कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद होने के चलते समय में बदलाव नहीं हुआ। अब रेलवे ने एक अक्तूबर से ट्रेनों का समय बदलने की तैयारी की है। नई व्यवस्था के तहत सहारनपुर की चार ट्रेनों के समय में परिवर्तन कर दिया है। इनके अलावा सहारनपुर से होकर जाने वाली कई ट्रेनों का समय भी बदला गया है। उसकी लिस्ट भी अधिकारियों के पास पहुंच गई है। एक अक्तूबर से यात्री नई समय सारिणी के अनुसार ट्रेनों में समय तय करेंगे।
विज्ञापन

---------
पांच से 10 मिनट का बदलाव
रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली ट्रेनों के समय में पांच से 10 मिनट तक का बदलाव किया है। सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस में पांच मिनट का बदलाव किया। इसी तरह सहारनपुर-दिल्ली डीएमयू, सहारनपुर अंबाला और सहारनपुर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस में 10 मिनट का परिवर्तन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
-- इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
- ट्रेन नंबर 04430 सहारनपुर-दिल्ली स्पेशल वाया शामली का समय सहारनपुर से चलने का पहले सुबह 6:55 बजे का था। एक अक्तूबर से यह ट्रेन सुबह सात बजे रवाना होगी।

-04402 सहारनपुर-दिल्ली डीएमयू सहारनपुर से दोपहर में 1:15 बजे चलती थी, जिसका समय दोपहर के 1:25 बजे किया गया।
-04147 सहारनपुर-अंबाला स्पेशल सहारनपुर से सुबह 5:30 बजे जाती थी, जो एक अक्तूबर से सुबह 5:40 चलेगी।
-04501 सहारनपुर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6:40 बजे के स्थान पर 6:30 बजे रवाना होगी।
--------
-- वर्जन
एक अक्तूबर से अंबाला मंडल के रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया जा रहा है। सहारनपुर की चार ट्रेनें शामिल हैं, जो बदले समय से चलेगी। इसके साथ ही सहारनपुर से होकर जाने वाली कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव हुआ है।
हरिमोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed