फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tickets in special trains started in festivals are also special

त्योहारों में शुरू हुई स्पेशल ट्रेनों में टिकट भी स्पेशल

Wed, 05 Oct 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tickets in special trains started in festivals are also special
-स्पेशल में स्लीपर का सहारनपुर से लखनऊ जाने का किराया 405 रुपये
विज्ञापन

-नियमित एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को लेना पड़ता है 345 रुपये का टिकट
- स्पेशल ट्रेनों में सीट होने से यात्रियों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनें शुरू कर दी हैं। इन ट्रेनों में किराया भी स्पेशल है। सहारनपुर से लखनऊ जाने के लिए स्पेशल ट्रेनों के एसी कोच में यात्रियों को 200 से 250 रुपये अधिक देने पड़ेंगे। खास बात यह है कि स्पेशल ट्रेनें त्योहारों में सफर आसान करेंगी।
नियमित चलने वाली लगभग सभी ट्रेनों में दीपावली, भैयादूज और छठ पर्व के आसपास आरक्षित सीटें फुल हो चुकी हैं। तमाम ट्रेनों में नो रूम (वेटिंग में भी आरक्षण टिकट नहीं मिलना) की स्थिति है। कुछ ट्रेनों में वेटिंग 100 से ऊपर चल रही है। लखनऊ, गोरखपुर, दिल्ली, बिहार जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा मारामारी है।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों की घोषणा के बाद से लोगों ने इनमें आरक्षण कराना शुरू कर दिया है। रेलवे स्पेशल ट्रेनों में आरक्षित सीट का किराया काफी ज्यादा है। इससे लोगों की जेब पर बोझ डाल दिया है। त्योहार पर घर जाने के लिए लोग अधिक किराया देकर आरक्षण कराने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
--स्पेशल में सेकेंड एसी का किराया 1545 रुपये
सहारनपुर से होकर लखनऊ जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में सेकेंड एसी का किराया 1545 रुपये है, जबकि बेगमपुरा एक्सप्रेस में सेकेंड एसी का 1250 रुपये किराया निर्धारित है। स्पेशल में थर्ड एसी का किराया 1110 और बेगमपुरा एक्सप्रेस का 895 रुपये है। स्पेशल ट्रेन में स्लीपर का लखनऊ तक का किराया 405 रुपये है, जबकि नियमित बेगमपुरा एक्सप्रेस में स्लीपर का किराया 345 रुपये ही है।

----------
--वर्जन
स्पेशल और नियमित चलने वाली ट्रेनों के किराए में अंतर होता है। स्पेशल ट्रेनों का संचालन त्योहारों में किया जाता है। जिससे यात्रियों को घर जाने में कोई परेशानी न हो सके। लोग स्पेशल ट्रेनों से जाने के लिए रिजर्वेशन करा रहे हैं।
-प्रदीप गिल्होत्रा, सीएमआई, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed