फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three vicious vehicle thieves arrested, 10 bikes recovered

तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

Sat, 25 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three vicious vehicle thieves arrested, 10 bikes recovered
सदर पुलिस द्वारा वाहन चोरी के आरोप में पकड़े गये आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दस बाइक और एक चाकू बरामद हुआ है। सभी बाइक सहारनपुर से चोरी की गई थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों हसनपुर से एक बाइक चोरी हुई थी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसमें दो युवक बाइक चोरी करते हुए नजर आ रहे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने माल गोदाम रोड से अमरदीप, अंकित कुमार निवासी गांव ताहरपुर और कुशलपाल निवासी आरके पुरम कॉलोनी को दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दस बाइक और चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन

अस्पतालों और बैंकों के बाहर से चोरी करते थे वाहन
आरोपी अस्पतालों, डॉक्टरों के क्लीनिक और बैंकों के बाहर से वाहन चोरी करते थे। आरोपियों ने ज्यादातर वाहन थाना जनकपुरी, कोतवाली सदर बाजार, थाना कुतुबशेर, देवबंद और गंगोह से चोरी किए हैं। इससे पूर्व भी आरोपी जिले के अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ते दामों में देहात क्षेत्रों में बेच देते थे बाइक
आरोपी बाइक चोरी करने के बाद दस से 20 हजार रुपये में जनपद के देहात क्षेत्रों में बेच देते थे। आरोपियों से जिन-जिन लोगों ने चोरी की बाइक खरीद है। पुलिस ने उनकी भी पुलिस तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed