फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three-tier Panchayat elections: Most objections settled

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: ज्यादातर आपत्तियों का निस्तारण

Fri, 12 Mar 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three-tier Panchayat elections: Most objections settled
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण का प्रकाशन होने के बाद आई 641 आपत्तियों में से करीब 500 का निस्तारण हो गया है। बाकी आपत्तियों का निस्ताण 14 मार्च तक हो जाएगा और शासन को फाइनल रिपोर्ट भेजने के साथ ही दोबारा सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण जारी होने के बाद कई गांवों में दावेदारों और ग्रामीणों ने आपत्तियां लगाई थीं। जिनमें ग्रामीणों ने बताया कि जिन जगह पर सामान्य वर्ग की जनसंख्या ज्यादा है, उन्हें सीटों को भी आरक्षित किया गया है। कई जगह ओबीसी और एससी वर्ग की संख्या ज्यादा थी, उन्हें अनारक्षित किया गया। इसी तरह की जिला पंचायत राज विभाग में 641 आपत्तियां आई थीं। इनमें से करीब 500 आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति और जिला पंचायत राज विभाग द्वारा किया जा चुका है। करीब दस प्रतिशत आपत्तियां बची हैं, जिनका निस्तारण 14 मार्च तक हो जाएगा। इसके बाद समिति की ओर से शासन को फाइनल रिपोर्ट भेज दी जाएगी और आपत्तियों का निस्तारण कर सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

शिक्षकों की ड्यूटी लगाने में गड़बड़ी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को नियुक्त किया गया। इन्हें साफ्टवेयर में डाटा फीडिंग के निर्देश दिए गए परंतु ड्यूटी लगाने में गड़बड़ी बरतने पर मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस भेजे हैं। सीडीओ नेे बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी पुवांरका ने डाटा एंट्री फीडिंग कमें शिक्षकों के नाम और पदनाम की डबल एंट्री कर दी गई। सीडीओ प्रणय सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी पुवांरका ने डाटा फीडिंग में गड़बड़ी की है। इससे निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित होगी। इसलिए सीडीओ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को खंड शिक्षा अधिकारी का मार्च का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed