फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three-story building collapsed with a fire

भीषण आग में धमाके के साथ गिरी तीन मंजिला इमारत 

Wed, 02 May 2018 12:06 AM IST
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर Updated Wed, 02 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
 Three-story building collapsed with a fire
आग से ध्वस्त हुई इमारत का मलबा। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के बोमंजी रोड पर फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। इमारत भी धमाके के साथ गिर गई। आसपास खड़े लोगों ने भागकर जान बचाई। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत कर घंटो बाद आग पर काबू पाया। 30 से 40 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके है।
विज्ञापन


सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नुमाइश कैंप निवासी अशोक सुखीजा की बोमंजी रोड पर राघव फर्नीचर्स के नाम से दुकान है। बराबर में ही उनका गोदाम है। कारोबारी ने बताया कि सोमवार की शाम कर्मचारी गोदाम बंद करके चले गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने गोदाम से धुआं निकलने की सूचना दी। वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार दरवाजा खोला तो अंदर भीषण आग लगी थी। आसपास के लोगों ने पहले तो खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएफओ तेजवीर सिंह की मौजूदगी में फायर कर्मचारी आग बुझाने में लगे थे। फायर कर्मचारी अंदर गए और बराबर की बिल्डिंग से आग बुझाने के लिए पानी डालना शुरू किया। आग विकराल रूप ले चुकी थी, जिससे गोदाम में बनी तीन मंजिला इमारत भी धमाके के साथ गिर गई, जिससे अफरातफरी मच गई।

लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में कोई नहीं आया। सीओ प्रथम इंदु सिद्धार्थ और सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। सरसावा और देवबंद से भी फायर बिग्रेड़ की गाड़ियां बुलाई गई। करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। कारोबारी ने बताया कि गोदाम में रखा करीब 30 से 40 लाख रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया है।  

पड़ोसियों ने किए घर खाली  
सहारनपुर। फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग का असर आसपास रहने वाले लोगों के घरों में देखने को मिला। गोदाम के पीछे की तरफ मोहल्ला शाहमदार है। आग की तपिश से कई लोगों के घरों में लगे शीशे धमाके साथ टूट गए। दहशत के कारण लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए। आग पर काबू पाए जाने पर लोग अपने घर लौटे।  

तंग गलियों में कैसे जाए फायर बिग्रेड 
सहारनपुर। महानगर में तंग गलियों में व्यापारियों ने गोदाम बना रखे हैं। ऐसे में हादसा होने पर फायर बिग्रेड को मौके पर पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बोमंजी रोड पर भी फायर बिग्रेड को तंग गलियों से जाकर ही आग बुझानी पड़ी। गाड़ी को काफी दूर रोक दिया गया, जिससे आग बुझाने में काफी समय लग गया। इसी तरह पुराने शहर के कई संकरे इलाकों में गोदाम बने हुए हैं। ऐसे में कभी हादसा हो जाए तो बड़ी घटना हो सकती है।  


आग की सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई थी। आग बुझाने में छह गाड़ियां लगी थी। कारोबारी ने 30 से 40 लाख रुपये का नुकसान होने की जानकारी दी है, जिसकी जांच की जाएगी। तंग गली होने की वजह से आग बुझाने में थोड़ी परेशानी हुई। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुए। 
-तेजवीर सिंह, सीएफओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed