फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three smugglers from Punjab arrested with opium worth Rs 1 crore

Saharanpur News: एक करोड़ रूपये की अफीम के साथ पंजाब के तीन तस्कर किए गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers from Punjab arrested with opium worth Rs 1 crore
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर। 
सहारनपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और देहात कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पंजाब के रहने वाले तस्कर नसीब, जिला खां और अरुण को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर ट्रक में टमाटर की आड़ में अफीम की तस्करी करते थे। इनके पास से एक करोड़ रुपये की अफीम मिली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि एएनटीएफ और देहात कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान देहरादून-यमुनानगर हाईवे पर ग्रैंड सेवन होटल के पास से तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से एक ट्रक में छिपाकर ले जा रही 10.077 किलोग्राम अफीम, चार मोबाइल, 4250 रुपये की नकदी बरामद हुई। ट्रक में करीब 22 टन टमाटर लदा हुआ था, जिसकी आड़ में अफीम छिपाकर लाई जा रही थी। यह सप्लाई पंजाब में करते थे। पकड़े गए तस्करों में नसीब, जिला खां निवासी बसारा जिला संगरुर पंजाब और अरुण निवासी सडोवाल जिला बरनाला पंजाब है। इनके दो अन्य साथी अनिल निवासी मंदसौर और जसवीर अभी फरार है। इनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

-----
-- ऐसे करते थे अफीम की तस्करी
पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। मुख्य आरोपी नसीब ने बताया कि यह अफीम अरुण के कहने पर मंदसौर (मध्यप्रदेश) निवासी अनिल से ली गई थी। सौदे के अनुसार उसे व उसके हेल्पर को पांच हजार रुपये प्रति किलो देने की बात तय हुई थी। अरुण ने बताया कि पंजाब में यह माल जसवीर को दिया जाना था, जिसे वह पहले से जानता है। कुछ ट्रक चालक डोडा खाते हैं। उनके माध्यम से अनिल की जानकारी हुई थी, जो मंदसौर का रहने वाला है। वही अफीम देता है। प्रति किलो पर 1500 रुपये अनिल देता था। जसवीर भी 500 रुपये से लेकर दो हजार रुपये प्रति किलो तक देता था। ट्रक में लोड टमाटर के बारे में चालक नसीब ने पूछने पर बताया कि कुल 22 टन टमाटर है, जो जालंधर मंडी में जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed