{"_id":"61d731c121956e08a83cb670","slug":"three-people-did-gang-rape-by-calling-the-teenager-home-saharanpur-news-mrt572278350","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को घर बुला तीन लोगों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को घर बुला तीन लोगों ने किया गैंगरेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को घर बुलाकर तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की तलाश में दबिश दी
संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़। एक व्यक्ति ने दो बच्चों के बाप पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर बुलाकर दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी नामजद तहरीर में बताया कि गांव निवासी दो बच्चों के बाप ने चार जनवरी की रात को बहला फुसलाकर उसकी नाबालिग बेटी को अपने घर बुला लिया। जहां उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया कि किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर बदहवास हालत में घर पहुंची तथा घटना की बाबत परिजनों को जानकारी दी। परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आसिफ, इस्तखार व मन्नान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।