फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three more private hospitals allowed to treat Kovid patients

तीन और निजी अस्पतालों को कोविड मरीजों के इलाज की अनुमति

Sat, 22 May 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three more private hospitals allowed to treat Kovid patients
सहारनपुर। जनपद में तीन और निजी अस्पतालों को कोविड मरीजों के इलाज की अनुमति दी गई है। इनमें बेहट रोड स्थित महावीर हॉस्पिटल महेश्वरी खुर्द को 30 बेड, देहरादून रोड के महीपुरा स्थित जीवन ज्योति कैंसर एंड सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल को 20 बेड और दिल्ली रोड स्थित पांडेय मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल को सात आईसीयू बेड की अनुमति मिली है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि इन अस्पतालों द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्गत इन्फेक्शन प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (आईपीसी) प्रोटोकॉल का पालन किया एवं कराया जाएगा। चिकित्सालय द्वारा कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर किया जाएगा। इन अस्पतालों द्वारा अपने 90 प्रतिशत बेड पर एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रेफरल आदेश एवं प्रपत्र के बिना ही सीधे तौर पर उपचार के लिए कोविड-19 संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इन अस्पतालों के नोडल अधिकारी रिक्त बेड की सूचना सुबह आठ और शाम चार बजे चिकित्सालय के बाहर प्रदर्शित करते हुए पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत बेड एकीकृत कोविड एंड कमांड सेंटर के द्वारा भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी की संस्तुति के आधार पर ही गैर जनपद से आए कोविड रोगियों को हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed