फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three miscreants who robbed truck drivers arrested

ट्रक चालकों को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2020 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants who robbed truck drivers arrested
ट्रक चालकों को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

बेहट। कोतवाली बेहट एवं थाना मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की रात रायेपुर रोड पर मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने पिछले सप्ताह खनिज से लदे ट्रकों के चालकों से लूटपाट की थी। बदमाशों के पास से लूटी गई रकम में से 33 हजार रुपये नकद, दो तमंचे, चार कारतूस, दो खोखे और चाकू बरामद किए गए हैं।

कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि रात करीब नौ बजे बेहट एवं थाना मिर्जापुर पुलिस गंदेवड़ तिराहे पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि 10 जनवरी की रात में गंदेवड़ व रायेपुर में ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले बदमाश दो साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। आरोपी रायेपुर से आने वाले है। सूचना पर दोनों थानों की पुलिस गंदेवड़ तिराहे से पैदल रायेपुर रोड पर ठेके पर पहुंच कर वाहनों की तलाशी करने लगी। तभी रायेपुर की तरफ से एक बाइक आती दिखाई दी। जब पुलिस ने टार्च की रोशनी से इशारा कर बाइक को रुकने का इशारा किया तो संदिग्ध बाइक सवारों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर बाइक सवार तीनों बदमाशों की घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस बदमाशों को लेकर कोतवाली पहुंची और पूछताछ करने लगी। इस दौरान बदमाशों की पहचान नफीस पुत्र शमीम, हसीन उर्फ इद्दु पुत्र नसीम, शाहनवाज उर्फ सोनू पुत्र यामीन निवासी गांव रायेपुर थाना मिर्जापुर के रूप में की गई। बदमाशों ने कबूल किया है कि उन्होंने ही 10 जनवरी की रात मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रायेपुर व बेहट कोतवाली क्षेत्र के गंदेवड़ में ट्रक चालकों से लूटपाट की थी। उनके पास से लूटी गई रकम में से 33 हजार की नकदी, दो तमंचे, 4 जिंदा कारतूस, दो खोखे, चाकू और बाइक बरामद की गई है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में बेहट कोतवाली से उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रभात कुमार, दीपेंद्र कुमार, विकल सोम तथा मिर्जापुर थाने से एसएसआई सतीश कुमार, उप निरीक्षक सुशील कुमार, कांस्टेबल आदित्य, शेर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed