{"_id":"623229e3e58fdd78792028a2","slug":"three-miscreants-caught-with-stolen-goods-after-the-encounter-saharanpur-news-mrt58078796","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद चोरी के सामान सहित तीन बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद चोरी के सामान सहित तीन बदमाश पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर। तीन दिन पूर्व रात के वक्त गांव मनोहरपुर में किसानों के खेतों से चोरी हुए इंजन और पंखों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को पकड़ते हुए बरामद कर लिया है। बदमाशों के पास से तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। हालांकि इस दौरान बदमाशों के तीन साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बता दें कि सोमवार की रात बिहारीगढ़ थाने के गांव मनोहरपुर में चोरों ने उगेश कांबोज, गुरमीत और शहजाद के खेतों से नलकूप के इंजन और पंखे चोरी कर लिए थे। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि बीती रात 11 बजे पुलिस बुग्गावाला पुलिया पर चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक टाटा मैजिक वाहन आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन लोगों को दबोच लिया। जबकि तीन फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए महताब पुत्र गुलीमदीन, फैजान पुत्र सालिम निवासीगण चांडीघेर बिहारीगढ़ और तौकीर पुत्र जुल्फान निवासी लालवाला थाना भगवानपुर हरिद्वार के पास से दो तमंचे, दो कारतूस और चोरी किए गए तीन इंजन तथा पंखे बरामद किए गए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में चोरों ने उक्त इंजन और पंखे मनोहरपुर से चोरी करना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के मौके से फरार हुए तीन साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।