फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three members of the Aadhar card tampering gang arrested

Saharanpur News: आधार कार्ड में छेड़छाड़ करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three members of the Aadhar card tampering gang arrested
बेहट पुलिस द्वारा गिरफ्तार फर्जी आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा करने के आरोपी व बरामद उपकरण। स्रोत:पु
बेहट। थाना पुलिस ने ऑफिशियल वेबसाइट में आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर लोगों को शिकार बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 आधार कार्ड समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरोह के तार शामली से भी जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला गाड़ान में जनसेवा केंद्र पर बिना अनुमति व अधिकार पत्र के फर्जी तरीके से आधार कार्ड में नाम, पता व मोबाइल नंबर संशोधित किए जा रहे हैं। पुलिस ने जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। यहां से आसिफ निवासी बेहट, सागर निवासी गांव खुर्रमपुर व राजेश उर्फ राजू गांव रोगला हथौली को पकड़ा।
विज्ञापन

केंद्र से 12 आधार, तीन कागज की सीट जिन पर आधार कार्ड के प्रिंट निकाले जाते थे, तीन रसीद, एक रबर स्टैंप मिली, जिस पर फर्जी फिंगर प्रिंट बने थे। इसके अलावा एक वेब कैमरा, दो लैपटॉप आदि सामान भी जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह गलत थे आधार कार्ड में छेड़छाड़
पूछताछ में सामने आया कि उनका एक साथी शामली का रहने वाला है, जिसने शामली के रहने वाले मूसा नाम के एक व्यक्ति की आईडी लेकर इन्हें उपलब्ध करा रखी थी। आईडी के माध्यम से आरोपी फर्जी थंब प्रिंट को रबर पर लेकर आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट खोलते थे। इसके बाद किसी भी स्थानीय व्यक्ति के आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर आदि गलत फीड कर देते थे, जिसे ठीक कराने के लिए संबंधित व्यक्ति उनके पास आते थे। ऐसे में उनकी अच्छी आमदनी हो जाती थी। फिलहाल पुलिस यह पता कर रही है कि आरोपी किस व्यक्ति की आईडी का इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed