फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three members of interstate vehicle thief gang arrested

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य दबोचे

Mon, 23 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three members of interstate vehicle thief gang arrested
थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर गैंग के सदस्य। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी भागने में सफल रहे। आरोपियों के पास से चोरी की छह बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना जनकपुरी पुलिस ने गांव जमालपुर की पुलिया से आमिर पुत्र शहीद, इमरान पुत्र इरफान निवासी गांव चांदपुर थाना गागलहेड़ी, नदीम पुत्र इरशाद निवासी गांव छापुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से आरोपियों साथी मंगता पुत्र सुलेमान निवासी गांव चांदपुर थाना गागलहेड़ी व अरहम निवासी भजनपुरा दिल्ली भागने में कामयाब रहे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद मोटर साइकिलों को आरोपियों ने सहारनपुर, हरिद्वार, रुड़की व पड़ोसी जनपदों से चोरी की थी, जिन्हें यह बेचने की फिराक में थे। एसपी सिटी ने बताया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें लगी हैं। उनके पकड़े जाने पर कई और मोटरसाइकिलें बरामद होने की संभावना है।
विज्ञापन

होटलों व अस्पतालों से बाहर से उड़ाते थे बाइक
पकड़े गए आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों, होटलों और अस्पतालों के बाहर वाहन चोरी करते थे। इससे पूर्व आरोपी रेकी करते थे, जिस बाइक का लॉक ढीला होता था, उसको मास्टर चॉबी से खोलकर बाइक लेकर फरार हो जाते थे। अगर लॉक नहीं खुलता था झटका मारकर उसे तोड़ देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed