फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three members expressed candidature

तीन सदस्यों ने जताई दावेदारी

Sat, 02 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 02 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three members expressed candidature
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दावेदारी के लिए तीन जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें दो महिला और एक पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन


नाम वापसी चार जनवरी को हो सकेगी, जिसके बाद सात जनवरी को मतदान कराया जाएगा। दो बजे तक बसपा समर्थित तसमीम अकेली प्रत्याशी नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम घंटे में दो प्रत्याशी और निकल आए, जिनकी वजह से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

नामांकन पत्र जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में जमा किए गए। इसके लिए सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित था। पहले घंटे में एक भी प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा था। सवा 12 बजे बसपा विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू, विधायक जगपाल सिंह, विधायक धर्म सिंह सैनी, विधायक महावीर राणा, पूर्व सांसद जगदीश राणा, पूर्व विधायक राजसिंह माजरा, लियाकत अली, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौधरी, नवीन चौधरी, रकम सिंह सैनी आदि तसमीम का नामांकन पत्र जमा कराने पहुंचे।
विज्ञापन


करीब एक बजे तसमीम ने अपना पर्चा जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। दो बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कराने वाली वह अकेली प्रत्याशी थी लेकिन दो बजे के बाद गंगोह की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख ऊषा उर्फ मंजू ने नामांकन पत्र दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीन बजे बलजीत ने अपना पर्चा दाखिल किया। चार जनवरी को नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों की सही स्थिति का पता चलेगा। मतदान सात जनवरी को होगा। नामांकन प्रक्रिया डीएम पवन कुमार, एडीएम (वित्त) सैयद निजामुद्दीन, एसडीएम सदर बाजार बीपी यादव की देखरेख में हुई।

नामांकन के दौरान दुरुस्त रही व्यवस्था
नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। सीओ द्वितीय अमित नागर और थाना सदर बाजार कोतवाली प्रभारी सुशील दुबे नामांकन शुरू होने से लेकर अंत तक कलक्ट्रेट में जमे रहे।

एसएसपी आरपीएस यादव ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पर्चा दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों की गाड़ियों को कलक्ट्रेट के बाहर ही रोक दिया गया था। जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे।

49 सदस्य डालेंगे वोट
जिला पंचायत के 49 वार्ड हैं, जिनके सदस्य चुनाव में वोट डालेंगे। इन 49 वार्डों में से 26 वार्डों पर बसपा समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे थे। ऐसे में बसपा प्रत्याशी की जीत पक्की मानी जा रही है, लेकिन चुनाव मैदान में तीन प्रत्याशी उतर चुके हैं।

गौरतलब है कि पिछली बार सपा के 20 और बसपा के 13 सदस्य थे। तब जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बसपा समर्थित अनीता चौधरी विजयी रही थी।

नाम पर डाले जाएंगे वोट
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान सात जनवरी को होगा। इसमें प्रत्याशियों को कोई चुनाव चिह्न आवंटित नहीं होगा, बल्कि प्रत्याशी का नाम ही चुनाव चिह्न का काम करेगा। सहायक चुनाव अधिकारी सैयद निजामुद्दीन ने भी इसकी पुष्टि की।


प्रत्याशी की पहचान को बुलाई महिला कर्मचारी
बसपा समर्थित तसमीम जब अपना पर्चा दाखिल करने जिला मजिस्ट्रेट के सामने पहुंची तो वह बुरका पहने हुए थी। ऐसे में जिला मजिस्ट्रेट ने सही पहचान के लिए चेहरे से बुरका हटाने को कहा तो तसमीम और उनके पति माजिद ने सबके सामने बुरका हटाने से मना कर दिया। इसके बाद डीएम ने एक महिला कर्मचारी को बुलाकर अलग कमरे में तसमीम की पहचान कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed