{"_id":"62152fb9787bb31a0763abc0","slug":"three-illegal-construction-seals-in-two-colonies-on-delhi-road-saharanpur-news-mrt5778720184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड स्थित दो कॉलोनियों में तीन अवैध निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रोड स्थित दो कॉलोनियों में तीन अवैध निर्माण सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित दो कॉलोनियों में तीन अवैध निर्माणों को सील करने की कार्रवाई की। प्राधिकरण की कार्रवाई से आसपास के अन्य अवैध निर्माण करने वालों में खलबली रही। प्राधिकरण की टीम ने अन्य निर्माणकर्ताओं को कार्रवाई से बचने के लिए अपने भवनों को नियमित कराने की सलाह दी।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित अर्जुन नगर कॉलोनी में एक व्यक्ति के द्वारा पूर्व निर्मित भूतल के ऊपर हाइटेंशन लाइन के नीचे प्रथम तल पर कॉलम व चिनाई का कार्य शुरू किया हुआ है। दिल्ली रोड पर ही अनुराग विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति के द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भूतल पर करीब 150 वर्ग गज क्षेत्रफल में नीव भरने व चिनाई का कार्य कराया जा रहा है। इसी कॉलोनी में एक अन्य व्यक्ति के द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भूतल पर दो कमरे, किचन, टॉयलेट, स्टेयर केस का निर्माण कराया गया है। तीनों निर्माणों को लेकर वाद चल रहा था। उन्हें अपने भवन नियमित कराने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने जरूरत नहीं समझी। ऐसे में तीनों निर्माणों को सील करने के लिए 22 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई थी। मंगलवार को टीम ने मौके पर जाकर तीनों निर्माणों को सील करने की कार्रवाई की। टीम में सार्थक शर्मा, शील कुमार जैन, लाल बहादुर, अल्पनाथ मिश्रा आदि शामिल रहे।