फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three districts, everybody will set targets;

तीन जिले, सबका लक्ष्य तय, रोपेंगे 59 लाख पौधे

Thu, 18 Jul 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three districts, everybody will set targets;
सहारनपुर पौधरोपण।
सहारनपुर। पौधरोपण को लेकर मंडल स्तर पर व्यापक तैयारियां चल रहीं हैं। प्रत्येक जिले में पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों द्वारा तीनों जिलों में पौधरोपण के लिए खोदे गए गड्ढों और तैयारियों की मॉनीटरिंग की जा रही है। मंडल में सबसे ज्यादा पौधरोपण सहारनपुर जनपद में होना है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृहद पौधरोपण कराने का निर्देश दिया है। इसी के चलते सभी जनपदों में पौधरोपण की तैयारियां चल रही हैं। सहारनपुर मंडल में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद तीनों को मिलाकर 58,98,095 पौधों का रोपण किया जाना है। इसके लिए सभी विभागों का अलग अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि मंडल में होने वाले पौधरोपण के लक्ष्य की पूर्ति की जा सके। वन संरक्षक वीके जैन ने बताया कि सहारनपुर में 33,40,680 पौधों का रोपण होना है, जबकि मुजफ्फरनगर में 16,78,970 और शामली जनपद में 8,78,445 पौधों का रोपण होना है।
विज्ञापन

सहारनपुर का विभागवार लक्ष्य
वृहद पौधरोपण के तहत सहारनपुर जनपद में सबसे बड़ा लक्ष्य वन विभाग को मिला है। वन विभाग को 10,56,158 पौधों का रोपण करना है। वहीं, ग्राम्य विकास विभाग को 1507900, राजस्व विभाग को 150790, पंचायती राज विभाग को 150790, उद्यान विभाग को 150780 पौधे लगाने हैं। इसके अलावा नगर विकास विभाग को 22658, लोक निर्माण विभाग को 24714, सिंचाई विभाग को 28700, कृषि विभाग को 48342, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 60316, बेसिक शिक्षा विभाग को 60316, स्वास्थ्य विभाग को 11983 और पुलिस विभाग को 5680 पौधों का रोपण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed