{"_id":"0709f25c8d1051a0c079a8c03529c312","slug":"three-dead-in-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इन मौतों से परिवारों में मातम छा गया।
दीपावली की शाम करीब चार बजे थाना गागलहेड़ी के गांव नवादा निवासी 40 वर्षीय पंकज यादव शहर से दिवाली की खरीदारी कर बाइक से लौट रहा था। थाना जनकपुरी क्षेत्र में माहीपुरा के निकट ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई रणतेश यादव ने मौके से फरार हुए अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई।
वहीं थाना कुतुबशेर के गांव उनाली का निवासी वृद्ध शंभू तीन दिन पूर्व गांव के निकट ही सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसके पुत्र ओमीचन्द ने उपचार को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया था। दीपावली की सुबह ही घायल वृद्ध दम तोड़ दिया।
बृहस्पतिवार दोपहर थाना देहात कोतवाली के गांव माहेश्वरी का निवासी इरफान का 45 वर्षीय पुत्र अबूजर शहर में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती बीमार बहन को देखकर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह देहात कोतवाली से पूर्व कोढ़ियों की पुलिया पर पहुंचा तभी पीछे से आती रेत से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में अबूजर गंभीर रुप से घायल हो गया। जिला अस्पताल लाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली वाला मौके से जा चुका था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।