फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three arrested for trying to spoil the atmosphere

माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले तीन दबोचे

Sat, 11 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for trying to spoil the atmosphere
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करो के पोस्टर लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार आधी रात देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में माहौल खराब करने के इरादे से कुछ युवकों ने नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करो के पोस्टर लगाए थे। इसके साथ ही धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली बातें भी लिखी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। जांच में शादाब पुत्र मो. शहजाद निवासी पेपर मिल रोड, साहिब पुत्र मो. साजिद निवासी शेखपुरा अड्डा, बिलाल पुत्र हाजी अहसान निवासी मोहल्ला कोटला शेखपुरा कदीम, सिकंदर पुत्र गयूर, साहिल पुत्र दिलनवाज निवासी शेखपुरा कदीम के नाम प्रकाश में आए। इनमें से शादाब, साहिब, बिलाल को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed