{"_id":"68a76c32ff55272ce80cba20","slug":"three-accused-arrested-for-cheating-by-changing-atm-card-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-156807-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 22 Aug 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
नकुड़ पुलिस द्वारा पकड़े गए एटीएम बदल कर ठगी करने के आरोपी। श्रोत पुलिस
नकुड़। पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग बैंकों के नौ एटीएम कार्ड व बीस हजार रुपये बरामद किए हैं।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि गत 16 जुलाई को राजस्थान के जिला झुंझनू निवासी इकराम खान ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 44 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी थी। बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव चापरचीड़ी-खेड़ा अफगान रोड से सुमित, संजय व प्रदीप निवासी गांव चंदपुर, थाना बड़गांव को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के नौ एटीएम कार्ड व बीस हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस के अनुसार सुमित के खिलाफ पहले से साइबर थाना सहारनपुर व थाना बड़गांव में दो मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों एटीएम बूथ में कार्ड बदल कर ठगी करने के अभ्यस्त हैं।