फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thoughts of Mahatma Gandhi still relevant today

महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक

Sun, 02 Oct 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Thoughts of Mahatma Gandhi still relevant today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। अधिकारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
रविवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर मंडलायुक्त लोकेश एम ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि सभी को महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात कर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। महात्मा गांधी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने आजादी से पहले थे। अपर आयुक्त न्यायिक सुरेंद्र राम, अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान आयुक्त कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित गांधी जयंती कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया गया। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने माल्यार्पण किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि महात्मा गांधी केवल राजनीतिक स्वतंत्रता ही नहीं चाहते थे, अपितु जनता की आर्थिक, सामाजिक और आत्मिक उन्नति भी चाहते थे। उन्होंने सत्य, अहिंसा आदि विचारों को पहले स्वयं आत्मसात किया इसके बाद अन्य लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की गई। इस दौरान कलक्ट्रेट का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed