फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be action on hoarding of oxygen cylinders

ऑक्सीजन सिलिंडरों की जमाखोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
There will be action on hoarding of oxygen cylinders
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि मंडल में प्रशासन तथा चिकित्सक मरीजों को समय से बेहतर सुविधा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन कोई भी व्यक्ति बेवजह ऑक्सीजन सिलिंडर अपने घरों में ना रखे। ऐसा करने वालों के बारे में जानकारी ली जाएगी और यदि कोई ऑक्सीजन सिलिंडरों की जमाखोरी करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बुधवार को मंडलायुक्त ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली तीनों जिले के पत्रकारों संग वर्चुअल संवाद किया। कोरोना संक्रमितों के उपचार को लेकर व्यवस्था के बारे में जानकारी दी और सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और इसे गंभीरता से निभाया जाना चाहिए। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों का भी ख्याल रखें तथा जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संक्रमित को ऑक्सीजन की आवश्यता नहीं है, बल्कि दवा और उचित उपचार से भी 90 प्रतिशत मरीज ठीक हो रहे है। उन्होंने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोविड हॉस्पिटल बढ़ाए गए हैं तथा आइसोलेशन सेंटर भी ज्यादा बनाए जाएंगे। उसकी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि वर्चुअल संवाद में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जो सुझाव मिले हैं, उन पर अमल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed