{"_id":"62ae1becfa30297b0a76040d","slug":"there-should-be-a-judicial-inquiry-into-the-case-of-beating-in-police-custody-virendra-thakur-saharanpur-news-mrt5934371102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा में पिटाई के मामले की न्यायिक जांच हो: विरेंद्र ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अभिरक्षा में पिटाई के मामले की न्यायिक जांच हो: विरेंद्र ठाकुर
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक विरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कुछ सिरफिरे लोग अफवाह फैलाकर माहौल को खराब करना चाहते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन इसकी आड़ में निर्दोष लोगों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। उन्होंने पुलिस अभिरक्षा में हुई पिटाई की निंदा करते हुए घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की।
शनिवार को मानव मंदिर के पास स्थित अपने आवास पर आयोजित बैठक में पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह जुमे के दिन हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमों में बहुत सारे बेगुनाहों को भी जेल भेज दिया है। आरोप लगाया कि जिन लोगों ने जामा मस्जिद में जुमे की नमाज भी नहीं पढ़ी और प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए, ऐसे बेगुनाहों को भी रास्ते से पकड़कर जेल भेज दिया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में जिस बेरहमी से लोगों की पिटाई की गई, कोई भी कानून इसकी अनुमति नहीं देता है। सर्वदलीय संघर्ष समिति इस कार्रवाई की निंदा करते हुए घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सांसद हाजी फजलुर्रहमान, विधायक उमर अली खान, सपा के प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसेन, पूर्व विधायक संजय गर्ग, सुरेंद्र कपिल एवं मसूद अख्तर, वरिष्ठ सपा नेता सरफराज खान, लियाकत अली, मजाहिर राणा, आप जिलाध्यक्ष योगेश दहिया, महेंद्र तनेजा, सपा जिलाध्यक्ष रागिब अंजुम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, चौधरी नीरपाल, रजनीश चौहान, सपा प्रवक्ता फैसल सलमानी, फरहाद गाड़ा, साहिल खान, गफूर, प्रवीण बांदूखेड़ी आदि मौजूद रहे।