{"_id":"616b0eef5aab1e44c73e7a63","slug":"then-open-government-scheduled-caste-hostel-saharanpur-news-mrt5609385176","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर खुले राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर खुले राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोना की दूसरी लहर में बंद किए गए राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों को सशर्त फिर से खोला गया है। इससे पहले छात्रावासों में सैनिटाइजेशन कराया गया। छात्रों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना ने बताया कि जनपद में सड़क दूधली, देवबंद, रामपुर मनिहारान और बेहट में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बने हैं। कोरोना की दूसरी लहर में इन छात्रावासों को बंद कर वहां रहने वाले छात्रों को घर भेज दिया था। अब स्थिति सामान्य हो चुकी है। ऐसे में छात्रावासों को पुन: खोला जा रहा है। विभाग द्वारा मानकों को पूरा करने वाले पात्र छात्रों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। छात्रावास में पूर्व से पंजीकृत छात्र एवं छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावकों द्वारा लिखित सहमति उपलब्ध करानी होगी। छात्र-छात्राओं में कोविड के लक्षण होने पर घर वापस भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रावास में प्राथमिक उपचार के लिए किट उपलब्ध करा दी गई हैं। शासन द्वारा दिए आदेशों के क्रम में छात्रावास में कमरों को सैनिटाइज कराया गया है। वहीं, मास्क की व्यवस्था छात्रों को स्वयं करनी होगी। छात्रावास में छात्र-छात्राओं के सोशल डिस्टेसिंग के साथ बैठने और रहने की समुचित व्यवस्था की गई है।