फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The woman had a quarrel with her husband, two people demanded 50 thousand rupees

Saharanpur News: पति से झगड़ कर गई महिला, दो लोगों ने 50 हजार रुपये में बेचा

Wed, 20 Aug 2025 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The woman had a quarrel with her husband, two people demanded 50 thousand rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पति से झगड़ा कर घर छोड़कर गई महिला को दो लोगों द्वारा 50 हजार रुपये में बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला को खरीदने वाला व्यक्ति उसे लेकर न्यायालय में कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचा था। शक होने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
थाना गंगोह के खानपुर गांव निवासी महिला की शादी कई वर्ष पूर्व नानौता निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। दंपती में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, इसके बाद महिला घर से लापता हो गई। महिला के पति के मुताबिक उसने नानौता थाना में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बताया कि कुछ दिन पूर्व जड़ौदा पांडा व दुगचाड़ा के दो लोगों को पत्नी सहारनपुर अस्पताल में घूमती हुई मिली, वह बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गए। उन्होंने उसे देवबंद कोतवाली के चंदेना कोली गांव में एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है मंगलवार को उक्त व्यक्ति महिला को लेकर कोर्ट मैरिज के लिए न्यायालय पहुंचा था। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस को उन पर शक हो गया। हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करने पर पूरा मामला प्रकाश में आया। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed