{"_id":"60ed640e8ebc3e3b09012924","slug":"the-village-head-has-died-by-heart-attack-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रधान की मौत से गांव में दौड़ी शोक की लहर, एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रधान की मौत से गांव में दौड़ी शोक की लहर, एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
Tue, 13 Jul 2021 03:29 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 13 Jul 2021 03:29 PM IST
सार
प्रधान की मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव फिराहेडी के नवनिर्वाचित प्रधान का निजी अस्पताल में हार्ट की बीमारी के चलते निधन हो गया। वहीं प्रधान की मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सोमवार शाम फिराहेडी के ग्राम प्रधान यूसुफ (50 वर्ष) का हार्ट की बीमारी के चलते सहारनपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। प्रधान यूसुफ हार्ट के मरीज थे। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उनको सहारनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सको ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी, लेकिन इसी बीच उनकी तबीयत खराब होने पर प्रधान यूसुफ ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान की अचानक हुई मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन