फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The two ended their lives in civil conflict

गृह क्लेश में दो ने जान दी

Sun, 22 May 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 22 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
The two ended their lives in civil conflict
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
सहारनपुर के नागल में शुक्रवार देर शाम गांव नौजली में एक युवक ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आनन फानन में परिजनों ने उसका दाह संस्कार करना चाहा मगर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


उधर, गांव कोटा में गृह क्लेश युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। गांव नौजली निवासी 35 वर्षीय अनिल पुत्र इसम सिंह की शादी करीब सात वर्ष पूर्व थाना सरसावा के गांव इब्राहिमी निवासी शीतल से हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद एक लड़की व दो लड़के भी हुए, लेकिन बताते हैं कि अनिल नशे का आदि था। इसे लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था।
शुक्रवार सुबह भी दोनों में कहासुनी हुई। उसके बाद शीतल अपने तीनों बच्चे लेेकर अपने मायके चली गई।

इससे क्षुब्ध होकर अनिल ने करीब नौ बजे अपने घर में ही फांसी लगा ली। परिजनों ने आनन फानन में उसका दाह संस्कार करना चाहा। शमशान में उसका दाह संस्कार करने से ठीक पहले पहुंची पुलिस ने चिता से उसका शव कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं करने की तहरीर दी है। उधर, गांव कोटा में भी 35 वर्षीय प्रहलाद पुत्र चंदर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चर्चा है कि कई दिनों से प्रहलाद भी गृह क्लेश से परेशान था। पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की हेै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed