फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The tune played on the bandbers, the devotees kept dancing

बैंडबाजों पर बजती रही धुन, नाचते रहे श्रद्धालु

Sun, 10 Nov 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
The tune played on the bandbers, the devotees kept dancing
सहारनपुर में गुरू नानक देव जी के प्रकाश पुरब के उपलक्ष में निकला नगर कीरतन में शमिल छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर महानगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरुग्रंथ साहिब और पंच प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा और गतका पार्टी के करतब आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

रविवार को गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया, जो अंबाला रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट, चौक फव्वारा, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, गऊशाला रोड होते हुए पंजाबी गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे नगाड़ा रखा हुआ था। इसके पीछे घोड़ों पर निहंग सिख सवार थे। रणजीत अखाड़ा के नेतृत्व में युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शस्त्र चलाने के कौशल दिखा रहे थे। डीजे पर गुरबाणी का कीर्तन चल रहा था। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरुनानक ब्याज इंटर कॉलेज स्कूल की छात्राएं और छात्र हाथों में बैनर लिए गुरुनानक देव के संदेश को प्रसारित कर रहे थे। पंच प्यारे साहिब में सरदार मनिंद्रपाल सिंह, अजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, मेहर सिंह, मनमीत सिंह शामिल रहे। इनके पीछे गुरुग्रंथ साहब की पालकी सवारी चल रही थी और महिलाएं कीर्तन करती हुई चल रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा, कार्यक्रम कनवीर सतविंद्र सिंह, रघुबीर सिंह, गुरविंद्र सिंह कालड़ा, अमनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह खलासा, हरेंद्र सिंह चड्ढा, सरदार भूपेंद्र सिंह, प्रभोज सिंह, आईपी सिंह, इंद्रजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह चड्ढा, तजिंद्र सिंह डंग, सुरेंद्र मोहन चावला, इकबाल सिंह चावला, दीदार सिंह सेठी, बलबीर सिंह, ननजीत सिंह, राजपाल सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह कोहली, उपेंद्रपाल सिंह थापर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपाइयों और व्यापारियों ने किया स्वागत
सहारनपुर। महानगर में नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अंबाला रोड पर सांसद हाजी फजलुरर्हमान और बसपा पार्षद दल के नेता सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू ने पार्टी की ओर से स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरित किया। सिख समाज के लोगों के साथ गले मिलकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान परमजीत सिंह, सतनाम सिंह, सिमरन सिंह, हैप्पी मौजूद रहे। इनके अलावा सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला ने गुरु नानक प्रकाश उत्सव पर्व की बधाई देते हुए प्रसाद वितरित किया। इस दौरान मोहन लाल मेहंदीरत्ता, सरदार हरप्रीत सिंह सचदेवा, यशपाल डाबरा, विरेंद्र पाल सिह, मानस सेतिया, सार्थक, राजीव, अरविंद कुमार, एसके दुआ, नीरज जैन मौजूद रहे।

सहारनपुर में गुरू नानक देव जी के प्रकाश पुरब के उपलक्ष में निकला नगर कीर्तन में शमिल सिक्ख समाज क?

सहारनपुर में गुरू नानक देव जी के प्रकाश पुरब के उपलक्ष में निकला नगर कीर्तन में शमिल सिक्ख समाज क?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में गुरू नानक देव जी के प्रकाश पुरब के उपलक्ष में निकला नगर कीरतन में  सजे बच्चे

सहारनपुर में गुरू नानक देव जी के प्रकाश पुरब के उपलक्ष में निकला नगर कीरतन में सजे बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में गुरू नानक देव जी के प्रकाश पुरब के उपलक्ष में निकला नगर कीर्तन कि अगुवाई करते पांच प?

सहारनपुर में गुरू नानक देव जी के प्रकाश पुरब के उपलक्ष में निकला नगर कीर्तन कि अगुवाई करते पांच प?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में गुरू नानक देव जी के प्रकाश पुरब के उपलक्ष में निकला नगर कीरतन में र्कीतन करती महिलाए

सहारनपुर में गुरू नानक देव जी के प्रकाश पुरब के उपलक्ष में निकला नगर कीरतन में र्कीतन करती महिलाए- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed