फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The 'third eye' is unable to monitor the city

‘तीसरी आंख’ नहीं कर पा रही शहर की निगरानी

Fri, 01 Jan 2021 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
The 'third eye' is unable to monitor the city
घंटाघर चौक ट्रेफिक बूथ पर लगे खराब कैमरे - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के दावों के बावजूद पुलिस की ‘तीसरी आंख’ शहर में अपराधियों से लेकर अन्य गतिविधियों को नहीं देख पा रही है। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद उपयोगी होने के बावजूद न तो सभी सार्वजनिक स्थल और न ही प्रमुख बाजार सीसीटीवी से कवर हो पाएं हैं। शहर में सीसीटीवी की निगरानी व्यवस्था की पड़ताल की तो पता चला कि नगर निगम, पुलिस प्रशासन और कुछ संस्थाओं के सहयोग से 50 से अधिक स्थलों पर सीसीटीवी लगाने की तैयारी थी। लेकिन इनमें से 20 स्थलों पर ही सीसीटीवी लगाए जा सके है। इनमें से भी ज्यादातर देखरेख के अभाव में खराब और टूट गए हैं।
विज्ञापन

पांच साल पहले लगे थे 38 सीसीटीवी कैमरे
करीब पांच साल पहलेे नगर निगम और पुलिस की मदद से घंटाघर चौक सहित 38 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन पर दस लाख रुपये से अधिक की लागत आई थी। लेकिन इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की ही निगरानी नहीं हो पाई। करीब 20 स्थलों पर ही सीसीटीवी कैमरे बचे हैं। बाकी जगह टूट चुके हैं। इनमें भी सात जगहों पर ही सीसीटीवी कैमरे काम कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारी बोले, सुरक्षा के लिए पूरे शहर में सीसीटीवी जरूरी
शहर के प्रमुख व्यापारी मुरली खन्ना, रोहित घई, दीपक कुमार, अर्जुन शर्मा और आदित्य राठी कहते हैं कि पिछले वर्षों में भी सराफा कारोबारियों से लेकर अन्य व्यापारियों के यहां लूट, चोरी की वारदात हो चुकी हैं। अपराधियों पर नजर के लिए शहर में सीसीटीवी होने जरूरी हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में अधिकतर व्यापारियों ने खुद ही सीसीटीवी कैमरे लगवाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को चाहिए 400 सीसीटीवी कैमरे
व्यापारियों ने बताया कि शहर के घंटाघर चौक, नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड, सराफा बाजार, नया बाजार, कक्कड़ गंज, रायवाला बाजार, वुडकार्विंग बाजार, शहीद गंज, हौजरी मार्केट, अंबाला रोड, दिल्ली रोड सहित अन्य प्रमुख स्थलों को मिलाकर करीब 400 सीसीटीवी कैमरे की जरूरत है। लेकिन सिर्फ सीसीटीवी लगाने काफी नहीं हैं। इनकी भी नियमित निगरानी होनी चाहिए।

एक साल में सीसीटीवी की मदद से हुए प्रमुख खुलासे
- पेपर मिल रोड पर बाइकों के शोरूम में चोरी करने वाले पकड़े
- दो सराफा कारोबारियों के यहां लाखों की चोरी से पर्दा उठा
- रेलवे रोड, बाजोरिया रोड पर झपटमार पकड़े गए
- चकरोता रोड पर जेवरात चमकाने वाले ठगों को पकड़ा
- बेहट में पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले पकड़े गए
स्मार्ट सिटी में 900 कैमरों से होगी निगरानी
नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि स्मार्ट सिटी में जल्द ही 900 कैमरों को लगाया जाएगा। इससे लगभग पूरे शहर की ही निगरानी हो जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। सीसीटीवी और ट्रैफिक बूथों के लिए भी निगम पुलिस प्रशासन का सहयोग करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed