फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The team that went to remove the encroachment returned after the uproar

हंगामे के बाद लौटी अतिक्रमण हटाने गई टीम

Sun, 22 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The team that went to remove the encroachment returned after the uproar
नेहरू मार्केट में अतिक्रमण हटाने के दौरान तोड़ा गया बोर्ड - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नेहरू मार्केट में बिना सूचना दिए अतिक्रमण हटवाने पहुंची नगर निगम और पुलिस-प्रशासन की टीम को व्यापारियों का कड़ा विरोध झेलना पड़ा। व्यापारियों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक होने के साथ जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद टीम कार्रवाई बीच में ही छोड़कर लौट गई। व्यापारियों का आरोप है कि अतिक्रमण हटवाने के नाम पर उत्पीड़न किया गया है। नगर निगम को पहले उन्हें नोटिस या सूचना देनी चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर नगर निगम प्रवर्तन दल प्रभारी बीएस नेगी, नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी और एसपी सिटी राजेश कुमार पुलिस फोर्स और जेसीबी के साथ घंटाघर से लेकर श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट और नेहरू मार्केट में अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंचे। कुछ व्यापारियों ने टीम को देखकर अपना सामान पहले ही दुकानों के अंदर रख लिया। श्रीराम चौक के पास नेहरू मार्केट में संजय ठकराल की कपड़े की दुकान पर लगे बोर्ड को जेसीबी के जरिए उखाड़ दिया। व्यापारी संजय ठकराल का आरोप है कि जब बोर्ड हटवाया जा रहा था तो दुकानों पर काम करने वाले कुछ युवक वहां खड़े थे और उन पर बोर्ड गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। इसी तरह टीम ने अंकुर अरोरा की दुकान का भी बोर्ड तोड़ दिया। इसी बीच मौके पर व्यापारी नेता राजकुमार मक्कड़ के साथ व्यापारी अमन ठकराल, राजेश ठकराल, रवि जुनेजा, हंसराज, सुभाष चावला, अमित बत्रा सहित अनेक व्यापारी एकत्र हो गए, जिन्होंने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इसको लेकर अधिकारियों के साथ व्यापारियों की नोकझोंक होने के साथ जमकर हंगामा हुआ। कुछ देर चले हंगामे के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

पहले दी जानी चाहिए सूचना, उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त
व्यापारी नेता राजकुमार मक्कड़ व रवि जुनेजा ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन अभियान चलाए, लेकिन व्यापारियों को बेवजह परेशान न किया जाए। कार्रवाई से पहले नगर निगम को सूचना देनी चाहिए और व्यापारियों के सहयोग से ही अतिक्रमण हटवाना चाहिए। आरोप लगाया कि अधिकारियों ने मनमानी करते हुए विभिन्न दुकानों में तोड़फोड़ कर हजारों रुपये का नुकसान किया है। उन्होंने कहा कि बिना किसी योजना के अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अमित, विजय चावला, विजय शर्मा , मास्टर अहसान, अमित ठकराल, मोनू खन्ना, मोनू नरूला, अनिल गुप्ता, सरदार गिन्नी, नितेश बागला, प्रिंस मिगलानी, विशाल अरोड़ा, दीपक कंसल सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी देने गए थे, दो दिन बाद चलेगा अभियान
नगर निगम प्रवर्तन दल प्रभारी बीएस नेगी, नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी और एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि शासन के निर्देश पर बड़े पैमाने पर दो दिन बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा। शनिवार को नगर निगम और पुलिस-प्रशासन की टीम सिर्फ चेतावनी देने गई थी। महानगर में विभिन्न जगहों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की ओर से लगातार अतिक्रमण हटाए जाने की सूचना दी जा रही है।
कुछ देर बाद किया अतिक्रमण
सहारनपुर। पुलिस-प्रशासन की टीम ने जिन जगहों से अतिक्रमण हटवाया, उन्हीं जगहों पर टीम के जाने के बाद फिर से अतिक्रमण हो गया। प्रताप मार्केट दुकानों के बाहर से सामान हटा लिया गया था, लेकिन टीम जाने के बाद दोबारा अतिक्रमण कर लिया गया। इससे साफ है कि आने वाले दिनों चलने वाले अभियान में अधिकारियों को दिक्कत झेलनी पड़ेगी।

दो दिन बाद जागा प्रशासन
सहारनपुर। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में अतिक्रमण और अवैध रुप से चल रहे पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे, मगर यहां के प्रशासन को दो दिन बाद जागा और शनिवार को अभियान की शुरुआत की, मगर व्यापारियों के विरोध के चलते बीच में ही अधिकारी लौट आए।

नेहरू मार्केट में अतिक्रमण हटाता निगम का महाबली

नेहरू मार्केट में अतिक्रमण हटाता निगम का महाबली- फोटो : SAHARANPUR

नेहरू मार्केट में अतिक्रमण हटाने के बाद प्रताव मार्केट में फिर लगा हुआ अतिक्रमण

नेहरू मार्केट में अतिक्रमण हटाने के बाद प्रताव मार्केट में फिर लगा हुआ अतिक्रमण- फोटो : SAHARANPUR

नहरू मार्केट में अतिक्रमण हटाता निगम का महाबली

नहरू मार्केट में अतिक्रमण हटाता निगम का महाबली- फोटो : SAHARANPUR

नेहरू मार्केट में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस प्रशासन व व्यापारियो के बीच होती नोंकझौंक

नेहरू मार्केट में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस प्रशासन व व्यापारियो के बीच होती नोंकझौंक- फोटो : SAHARANPUR

नेहरू मार्केट में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस प्रशासन व व्यापारियो के बीच होती नोंकझौंक विरोध

नेहरू मार्केट में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस प्रशासन व व्यापारियो के बीच होती नोंकझौंक विरोध- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed