फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The team hooped, during the removal of captured

कब्जा हटाने गई टीम को घेरा

Wed, 04 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान Updated Wed, 04 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
The team hooped, during the removal of captured
गांव घाटहेड़ा में तालाब से अवैध कब्जा हटाने गई एसडीएम और उनकी टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई और एसडीएम की गाड़ी की चाबी निकाल ली। गाड़ी के साइड का शीशा तोड़कर अंदर वायरलेस सेट को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने एसडीएम और नायब तहसीलदार को किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाला, इस घटना के संबंध में तहसील कार्यालय की और से आधा दर्जन ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर आई है। पुलिस इस मामले में आलाधिकारियों से निर्देश का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


घाटहेड़ा में सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को दोपहर एसडीएम डॉ. विभा चहल और नायब तहसीलदार भोपाल सैनी पुलिस बल के साथ कब्जा हटाने पहुंचे। वहां पहुंचते ही तालाब पर अवैध निर्माण को जेसीबी ने ढहा दिया। इसके बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बीच पुलिस ने वहां जमा भीड़ को हटाने की कोशिश की तो लोग उग्र हो गए। भीड़ ने एसडीएम की गाड़ी को निशाना बना लिया। पहले लोगों ने गाड़ी की चाबी निकाल ली और साइड का शीशा तोड़ वायरलेस को क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ के तेवर देख  पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

इसके बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल एसडीएम और नायब तहसीलदार को  निकाला। इसके बाद तहसील पहुंची टीम ने  इसकी सूचना जिला मुख्यालय पर दी। वहां से मिले निर्देश के बाद तहसील कार्यालय से एक पत्र रामपुर मनिहारान थाने में भेजा गया।


इसमें पूरी घटना  की शिकायत के साथ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव ने बताया ने बताया कि तहसील  की ओर से शिकायत मिल गई है। छह नामजद समेत दर्जनों अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed