फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The tainted was made the district head of the medical cell

दागी को बनाया चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष

Sun, 01 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The tainted was made the district head of the medical cell
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा को बनाया गया है, इसको लेकर राजनीतिक लोगों में चर्चा बनी हुई है। क्योंकि राजेश शर्मा उर्फ ओमपाल शर्मा को पुलिस ने 2019 में फर्जी डिग्री के आधार पर नर्सिंग होम चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

राजेश शर्मा को गत 28 जुलाई को ही सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने मनोनयन पत्र सौंपा। मनोनयन पत्र में 15 दिन के भीतर कार्यकारिणी का गठन करने के लिए भी कहा गया। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर इस मनोनयन को लेकर चर्चा फैल गई और डॉ. राजेश शर्मा का पुराना रिकार्ड भी सामने आ गया।
विज्ञापन

इस मामले में हुई थी गिरफ्तारी
सहारनपुर। पुलिस ने अक्तूबर 2019 में राजेश शर्मा को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि एमबीबीएस की फर्जी डिग्री लेकर दो नर्सिग होम का संचालन किया जा रहा था तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत भी अपने नर्सिंग होम को शामिल कराकर करीब 14 लाख रुपये का भुगतान प्राप्त किया। इसके अलावा देवबंद सीएचसी में संविदा पर भी काम किया। पुलिस ने खुलासा किया था कि राजेश शर्मा का असली नाम ओमपाल शर्मा है। ओमपाल आर्मी के अस्पताल से रिटायर है और पेंशन भी ले रहा है। वर्ष 1995 में शपथपत्र देकर अपना नाम राजेश शर्मा रख लिया और अपने पैतृक जिला बागपत के बजाए सहारनपुर के नागल में आकर 2005 में नर्सिंग होम खोल लिया। शिवम नर्सिंग होम में बैठकर डॉ. राजेश आर नाम से प्रैक्टिस शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेश शर्मा उर्फ ओमपाल शर्मा का कहना है कि मेरे खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, पुलिस ने बेवजह गिरफ्तार किया था। मुकदमे में जमानत मिल चुकी है तथा अदालत में भी सभी दस्तावेज पेश कर दिए हैं।

चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों से संस्तुति ली गई थी। डॉ. राजेश के खिलाफ पूर्व में क्या मुकदमा दर्ज हुआ, उन्हें जानकारी नहीं थी। -- संजय गर्ग, विधायक, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed