फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The sunshine provided relief from the cold, and the temperature increased by four degrees.

Saharanpur News: धूप ने दिलाई सर्दी से राहत, तापमान में चार डिग्री की वृद्धि

Tue, 03 Feb 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The sunshine provided relief from the cold, and the temperature increased by four degrees.
मामूली लापरवाही, हादसे को न्योता : यह नजारा सहारनपुर के घंटाघर चौक के पास का है, जहां पर सड़क क
सहारनपुर। सुबह कोहरे के बाद दिनभर धूप रहने सर्दी से काफी हद तक राहत मिली। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। शाम के समय हल्के बादल निकल आए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सात बजे तक कोहरा आसमान में चढ़ा हुआ था, लेकिन नीचे मौसम पूरी तरह साफ था और दृश्यता 500 मीटर तक बनी हुई थी, लेकिन सात बजे के बाद अचानक से कोहरा आना शुरू हुआ, जिसके बाद दृश्यता 100 मीटर तक हो गई। सुबह दस बजे हलका कोहरा छटा और सूरज नजर आने लगा। इसके बाद 11 बजे तक कोहरे और सूरज के बीच आंख-मिचोली का खेल चलता रहा। 11 बजे के बाद कोहरा छटा और धूप निकल आई। दिनभर धूप रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में रविवार की तुलना में .5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही और वह बढ़कर आठ डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान जो रविवार को 20 डिग्री सेल्सियस था वह रविवार को 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शाम के समय हल्के बादल निकल आए।
विज्ञापन

------
12 बजे तक छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग ने जनपद में मंगलवार की सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। कोहरा सुबह दस बजे से छंटना शुरू होगा। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है, जिसके बाद शाम तक धूप रहेगी। तापमान में भी वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बीते पांच दिन का तापमान
तिथि-------न्यूनतम---अधिकतम
02 फरवरी---08------24



01 फरवरी---7.5------20



31 जनवरी---6.5------18.5

30 जनवरी---07------19



29 जनवरी---06------18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed