{"_id":"59500df74f1c1b64758b4794","slug":"the-seller-who-sells-liquor-will-catch-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बेचने वाले को खुद पकड़ेंगे ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब बेचने वाले को खुद पकड़ेंगे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
पंचायत करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट में शराब की अवैध बिक्री के विरोध में रविवार को भागूवाला गांव में पंचायत हुई, जिसमें मिरगपुर पांजूवाला के ग्रामीण भी मौजूद रहे। पंचायत में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि यदि कोई गांव में शराब की अवैध ब्रिकी करता मिला, तो उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा जाएगा।
पंचायत में हरियाणा से शराब की तस्करी एवं गांव में उसकी बिक्री करने वालों को भी बुलाकर यह फरमान सुना दिया। पंचायत में लिए गए निर्णय के संबंध में थाना मिर्जापुर पुलिस को भी लिखित में अवगत कराया गया है।
रविवार को भागूवाला के ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए शिव मंदिर परिसर में दोनों गांवों के जिम्मेदार लोगों को इकट्ठा किया और शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध कैसे लगाया जाए? इस पर मंथन किया।
विज्ञापन
काफी मंथन के बाद ग्रामीणों ने उन लोगों को पंचायत में बुलाया, जो हरियाणा से शराब की तस्करी कर रहे हैं। इसके अलावा गांव में शराब बिक्री करने वालों को भी चिह्नित किया गया और उन्हें फरमान सुनाया गया कि यदि दोनों गांवों में कोई शराब की बिक्री करते पकड़ा गया या फिर हरियाणा से शराब की तस्करी की गई तो पंचायत में शामिल लोग उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप देंगे।
उन पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। पंचायत के संबंध में थाना मिर्जापुर पुलिस को भी लिखित में अवगत कराया गया है। पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य देशराज, बलराम सिंह, जल सिंह, जोनिश कुमार, गुरमेज राणा, मेघराज सिंह, बबलू सैनी, महेंद्र सिंह, राधेश्याम, पुन्नू सिंह, शमशाद, पवन प्रधान, कुशलपाल सिंह, लाखन सिंह, अमरनाथ, कवि कुमार, जोगेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, जगमाल, शीश कुमार, सोनू कुमार आदि की मौजूदगी रही।