{"_id":"68c0728017992428ce0b6a16","slug":"the-security-guard-died-due-to-suffocation-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-158282-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दम घुटने से हुई थी सिक्योरिटी गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दम घुटने से हुई थी सिक्योरिटी गार्ड की मौत
विज्ञापन
बेहट। आलमपुर गांव कलां निवासी भोला की मौत दम घुटने से हुई थी। इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। हालांकि पुलिस ने जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया है, जिसे लैब भेजा जाएगा।
तीन दिन पहले लापता हुए भोला का शव सोमवार को गांव के पास ही आम के बाग में पेड़ से लटका मिला था। वह घर से बाइक लेकर खेत पर जाने के लिए कहकर गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया था। उसका मोबाइल पर बंद आ रहा था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की थी। वहीं परिजनों का कहना था कि भोले के शरीर पर चोटों के निशान है। उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भोला की मौत की वजह दम घुटना बताई गई है। परिजनों के आरोप के चलते विसरा सुरक्षित कर लिया गया है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।