फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The scorching sun released the sweat, the temperature reached 39.5 degrees

चिलचिलाती धूप ने छुड़ाए पसीने, तापमान 39.5 डिग्री पर पहुंचा

Mon, 18 Apr 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The scorching sun released the sweat, the temperature reached 39.5 degrees
सहारनपुर में बढ़ती गर्मी के चलते गर्मी में धूंप से बचाव के लिये सिर व चेहरे पर कपड़ा ढाक कर जाती यु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अप्रैल माह में तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। चिलचिलाती धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है, साथ ही लू के थपेड़ों से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। दोपहर में बाजार सूने दिखाई दिए। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष गर्मी अधिक है। मौसम विभाग भी इस बार गर्मी के अधिक होने की आशंका जता रहा है।
विज्ञापन

मौसम का पारा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में गर्मी अपना असर दिखा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस बार अभी तक का सर्वाधिक है। गर्मी अधिक होने की वजह से लोग सोमवार को मुंह को कपड़े से लपेटकर घरों से निकले। कुछ महिलाएं धूप से बचने के लिए छाता लिए भी नजर आईं। चौराहों पर जाम में फंसे लोगों को जाम कम और सूरज की तपिश अधिक परेशान कर रही थी। यानी धूप में पांच मिनट भी खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। तेज धूप से हवा भी लू बन गई। दोपहर में लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित रहा। हवा भी 17 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली, जो लू बन कर लोगों को परेशान करती रही। पिछले वर्ष से तुलना करें तो 18 अप्रैल 2021 में न्यूनतम तापमान 18.5 और अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस था, जो इस बार न्यूनतम तापमान 16.5 और अधिकतम तापमान बढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। अप्रैल माह में तापमान का बढ़ना आगामी दिनों यानी मई और जून में अधिक गर्मी पड़ने की ओर इशारा कर रहा है। मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि इस बार बीते वर्ष की तुलना में अधिक गर्मी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

गर्मी के प्रकोप से बचने को यह करें
-अधिक से अधिक पानी पीयें, घर से बाहर जब भी निकलें तो पानी पीकर ही निकलें।
-खीरा, ककड़ी आदि सलाद का सेवन करें।
-शिकंजी, नींबू पानी, जूस, रस आदि पीयें, लेकिन सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनें।
-सन ग्लास का इस्तेमाल करें। यह आंखों को बचाएगा।
-धूप में निकलते समय सिर को कपड़े से ढककर निकलें या छाते का प्रयोग करें आदि।
बीते पांच दिन का तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
18 अप्रैल 16.5 39.5
17 अप्रैल 17.5 37
16 अप्रैल 16.5 36.5
15 अप्रैल 18.5 36.6
14 अप्रैल 18.8 38.2

सहारनपुर में कोर्ट रोड़ पर बढ़ती गर्मी के चलते गर्मी में धूंप से बचाव के लिये सिर व चेहरे पर कपड़ा

सहारनपुर में कोर्ट रोड़ पर बढ़ती गर्मी के चलते गर्मी में धूंप से बचाव के लिये सिर व चेहरे पर कपड़ा - फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed