{"_id":"6101a2f78ebc3e584527b2e7","slug":"the-road-got-submerged-four-feet-due-to-rain-saharanpur-news-mrt5494768196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से चार फीट धंस गई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से चार फीट धंस गई सड़क
विज्ञापन
सहारनपुर का कोर्ट रोड़ पुल धंसा बचकर जाते वाहन चालक
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बारिश ने सड़कों की मरम्मत और निगम के नाला सफाई कार्यों की पोल खोलकर रख दी। सीवर लाइन डालने में बरती गई लापरवाही भी मुसीबत बन गई। इसी कारण हकीकतनगर में चार फीट तक सड़क धंस गई। इसके अलावा कोर्ट रोड पुल पर सड़क का वह हिस्सा धंस गया, जिसका निर्माण तीन महीना पहले ही हुआ था। उधर, शहर के अनेक स्थानों पर जलभराव भी रहा। नालियों की पानी ओवरफ्लो होकर घरों और दुकानों में घुस गया, जिससे नागरिकों को परेशानी हुई।
तीन महीने में दूसरी बार धंसी कोर्ट रोड पुल की सड़क
करीब तीन माह पहले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत कोर्ट रोड पुल का करीब नौ मीटर का हिस्सा काटकर नवनिर्माण हुआ था। पुल की सड़क की मरम्मत भी कराई थी, मगर वह जवाब दे गई। जिस जगह से पुल काटा गया था, उसमें मरम्मत के बाद दरार तो पहले ही आ गई थी, बुधवार को झमाझम बारिश में पुल पर सड़क का वही हिस्सा बैठ गया, जिस कारण पुल पर आवाजाही बंद करनी पड़ी।
-- हकीकतनगर में बह गई सड़क के नीचे की मिट्टी
हकीकतनगर में जल निगम ने सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत कर दी थी, जिसे तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है। बुधवार को बारिश में सड़क के नीचे की मिट्टी कटकर बह गई, जिसके बाद सड़क में बड़े होल हो गए, जिनमें गाड़ी समा सकती थी। मगर गनीमत रही कि लोगों ने तुरंत संबंधित विभाग को फोन कर दिया।
विज्ञापन
--- इन इलाकों में रहा जलभराव
नगर निगम ने एक माह पहले ही नाले और नालियों की सफाई पर करीब 37 लाख रुपये खर्च किए। बावजूद इसके बुधवार को खलासी लाइन, ओजपुरा, नवीन नगर, हसनपुर, आईटीसी रोड, कोरीमाजरा, चंद्रनगर, नवादा रोड, ग्लीरा रोड, रायवाला, रानी बाजार, बूढ़ी माई चौक, चिलकाना रोड पर पुलिस चौकी के सामने की कॉलोनी आदि जगहों पर जलभराव रहा। इनके अलावा कलक्ट्रेट परिसर, पुलिस लाइन, कचहरी आदि में भी जलभराव हुआ। औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव से काम बाधित हुआ। गांव चकदेवली में जलभराव से परेशान लोगों के कहने पर विधायक मसूद अख्तर मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को कॉल करके बताया। स्थानीय निवासी महफूज ने बताया कि निगम द्वारा नाला बनाने के बाद भी जलभराव की समस्या बनी है। इसी की बगल के गांव नाजिरपुरा के पीछे नई कॉलोनी में भी जलभराव रहा। पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी को जाकर खुद निकासी करानी पड़ी। पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने आरोप लगाया कि नगर निगम के विकास कार्य सुनियोजित नहीं हैं, जिसकी वजह से समस्या हो रही है।
नदियां उफान पर आई
भारी बारिश की वजह से पांवधोई नदी और ढमोला नदी भी उफान पर आ गई। पांवधोई का पानी सड़क के स्तर तक बह रहा है। पूर्व के वर्षों में धोबीघाट क्षेत्र में नदी उफान पर आने से पानी कॉलोनियों में घुसता रहा है, जिसके बाद घरों से निकलना बंद हो जाता है। उधर, ढमोला नदी का स्तर भी बढ़ा रहा। वर्ष 2013 में ढमोला नदी में आई बाढ़ ने आसपास की कॉलोनियों में खूब तबाही मचाई थी।
------
यातायात व्यवस्था बिगड़ी
कोर्ट रोड पुल पर सड़क धंसने की वजह से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इस कारण जिला अस्पताल के पुल पर यातायात का दबाव बढ़ गया। जनकपुरी चौक से चौधरी चरण सिंह चौक तक और अस्पताल पुल पर भी दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को एक किलोमीटर का सफर तय करने में एक घंटा तक लगा गया।
--------- वर्जन
जल निगम ने सीवर लाइन डालने में लापरवाही बरती है, इस बारे में शासन को पत्र भेजा जा रहा है। जहां भी सड़क धंसी है वहां मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। -- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त, नगर निगम